जब रोहित की पत्नी रितिका के साथ मूवी डेट पर गए थे विराट कोहली

punjabkesari.in Tuesday, Nov 05, 2019 - 02:50 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच भले ही अनबन की खबरें सामने आ रही हों लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर रोहित की पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) और विराट की कुछ फोटोज वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि विराट और रितिका बहुत साल पहले मूवी डेट पर गए थे। दरअसल विराट साल 2010 से ही रितिका को जानते थे। रितिका तब कॉर्नरस्टोन कंपनी में काम करती थी जोकि कोहली का प्रतिनिधित्व करती थी। काम करते वक्त ही उन दोनों में जान पहचान हुई थी।

Ritika Sajdeh Image

विराट कोहली और रितिका सजदेह मूवी डेट

बहरहाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन फोटोज में कोहली और रितिका एक सिनेमा घर के बाहर दिख रहे हैं। दोनों को मूवी डेट पर देखकर पत्रकारों ने जब उनकी फोटोज खिंचनी शुरू की थी तो इस दौरान रितिका असहज दिखी थीं। यह किस्सा 2013 का है। तब विराट कोहली छुट्टियों का आनंद ले रहे थे। हालांकि रितिका ने इसके बाद रोहित के साथ नजदीकियां बढ़ा ली थीं। दोनों की 2016 में शादी हुई थी। अब उनकी एक बेटी भी है।

बता दें कि भारतीय कप्तान और रोहित शर्मा में तकरार की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल बीते दिनों यह खबर आई थी कि क्रिकेट विश्व कप के दौरान कुछ फैसलों को लेकर उनकी एक राय नहीं बनी थी। इस विवाद को तब और बल मिला जब यह खबर आई कि रोहित ने इंस्टाग्राम पर विराट के बाद उनकी पत्नी अनुष्का (Anushka Sharma) को भी अनफॉलो कर दिया है।

Jasmeet