मेरे साथ ड्रेसिंग रूम में... पूर्व क्रिकेटर Danish Kaneria ने लगाया पाक क्रिकेटरों पर बड़ा आरोप
punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2023 - 12:07 AM (IST)
खेल डैस्क : पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) जहां मैदान पर अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं तो वहीं मैदान के बाहर पाकिस्तन क्रिकेट बोर्ड के साथ तनातनी के लिए भी। कनेरिया पहले से आरोप लगाते आए हैं कि जब तक वह पाकिस्तान टीम के साथ खेलते रहे उन्हें धार्मिक तौर पर परेशान किया गया। उन्हें ताने दिए गए थे। अब एक बार फिर से दानिश कनेरिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर बड़ा हमला बोला है। कनेरिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
उक्त वीडियो श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच की है। जिसमें जीत के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाज पवेलियन की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कैमरे का एक क्लोज एंगल दिखता है जिसमें एक पाक क्रिकेटर श्रीलंकाई बल्लेबाज को कहता है- अगर आप मुसलमान नहीं है। और अगर आप मुसलमान बन जाते हो। तो कोई बात नहीं आपने जिंदगी में कुछ भी किया हो। आप सीधे स्वर्ण में जाएंगे। इस वीडियो को शेयर कर कनेरिया ने लिखा- ड्रेसिंग रूम में, क्रिकेट मैदान पर या डाइनिंग टेबल पर। मेरे साथ यह हर दिन होता था।
देखें वीडियो-
Be it the dressing room, the playground or the dining table, this happened to me every day. pic.twitter.com/vdv5NpBKxq
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) October 15, 2023