IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम का किया ऐलान, वर्ल्ड कप खेलने वाले 2 खिलाड़ी भी शामिल
punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 11:02 AM (IST)
मेलबर्न: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत दौरे के लिए अपनी 16 सदस्यीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया है। सितंबर और अक्टूबर के बीच होने वाले इस दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम भारत के खिलाफ तीन वनडे और दो अनऑफिशियल (यूथ) टेस्ट मैच खेलेगी। खास बात यह है कि 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाले तेज गेंदबाज विल बायरोम और कैसी बार्टन को भी टीम में जगह मिली है।
18 सितंबर से शुरू होगा दौरा
मुख्य कोच टिम नीलसन की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम 18 सितंबर से भारत दौरे की शुरुआत करेगी। वनडे सीरीज के तीन मुकाबले 18 से 23 सितंबर तक राजकोट में खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच 27 सितंबर से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद में होंगे।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की हेड ऑफ नेशनल डेवलपमेंट सोन्या थॉम्पसन ने कहा कि यह दौरा युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहद अहम होगा। उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ियों को हमारे डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत यह मौका मिल रहा है। भारत जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मजबूत विपक्ष के खिलाफ खेलना खिलाड़ियों के तकनीकी और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण अनुभव साबित होगा।'
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम
कैसी बार्टन, हेडन बारबुलोविक, एली ब्रेन, विल बायरोम, ब्लैक कैटल, जैक क्ज़ोसनेक, स्पेंसर ग्रीन, कॉनन ग्रेगरी, चार्ली हेंडरसन, ज़ेड होलिक, मैथ्यू लॉग, नील पटेल, जैकब पीट्ज़, पैट्रिक सुलिवन, थियो त्सिंगोस, थॉमस वासेओ।
चेन्नई पहुंची ऑस्ट्रेलिया की डेवलपमेंट टीम
इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की डेवलपमेंट टीम भी भारत पहुंच चुकी है। यह टीम चेन्नई में आयोजित होने वाले वार्षिक MRF अकादमी प्रोग्राम में हिस्सा लेगी। टीम 5-6 अगस्त और 10-11 अगस्त को स्पिन ट्रैक पर दो मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के टी20 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जोएल डेविस, अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 विजेता कप्तान ह्यू वीबगेन, राफेल मैकमिलन, जेसन सांघा और लॉयड पोप जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। राफेल मैकमिलन ने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के खिलाफ तीन विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलिया की MRF डेवलपमेंट स्क्वॉड
आर्यन शर्मा, डग वॉरेन, ह्यू वीबगेन, जैक सिनफील्ड, जेसन सांघा, जेडन गुडविन, जोएल डेविस, लॉयड पोप, मैट गिल्क्स, राफेल मैकमिलन, राइली किंग्सेल, स्टीवन होगन।

