मयंक अग्रवाल का 12 पारियों में दूसरा दोहरा शतक, इस दिग्गज का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 05:12 PM (IST)

नई दिल्ली : इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत और बांगलादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दौरान सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने दोहरा शतक जड़कर डॉन ब्रैडमैन का एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। मयंक ने 12वीं पारी में दोहरा शतक जड़ा है ऐसा कर उन्होंने डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) को पीछे छोड़ा जिन्होंने 13 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि मयंक भारत के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली (Vinod Kambli) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए जो महज पांच पारियों में ही दो दोहरे शतक अपने नाम कर चुके थे। देखें रिकॉर्ड-

2 दोहरे शतक सबसे कम पारियों में 

5 विनोद कांबली
12 मयंक अग्रवाल
13 डॉन ब्रैडमैन
14 एल रोवे
15 ग्रीम स्मिथ
16 डब्ल्यू हैमंड
18 चेतेश्वर पुजारा

भारत के सलामी बल्लेबाजों द्वारा सबसे अधिक 200

6 वीरेंद्र सहवाग
3 सुनील गावस्कर
2 वीनू मांकड़ 
2 वसीम जाफर 
2 मयंक अग्रवाल 

भारतीय टीम द्वारा टेस्ट में दोहरे शतक 

मयंक अग्रवाल के इस शतक के साथ भारतीय टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया जोकि संभवत: किसी भी टीम के नाम नहीं है। भारतीय प्लेयरों ने लगातार 4 टेस्टों में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया है। 
मयंक अग्रवाल 215 विजाग
विराट कोहली 254* पुणे
रोहित शर्मा 212 रांची
मयंक अग्रवाल 243 इंदौर

मयंक अग्रवाल फस्र्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड


मयंक ने लंबे समय तक फस्र्ट क्लास क्रिकेट खेला है। 28 साल के मयंक ने 57 मैचों में 4500 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक 25 अर्धशतक शामिल है। उनके नाम एक तिहरा शतक भी दर्ज है। 

लीडिंग स्कोरर रहना आदत है मयंक अग्रवाल की

मयंक ने सबसे पहले कूच बिहार ट्रॉफी के 2008-09 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के कारण चर्चा बटोरी थी। इसके बाद 2017-18 के रणजी सीजन में उन्होंने रिकॉर्ड 1160 रन बनाए थे। 2018-19 की विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह सात मैचों में 251 रन बनाकर लीडिंग स्कोरर रहे थे।

पुलिस कमिश्रर की बेटी के साथ की है शादी

मयंक अग्रवाल लंबे समय से आशिता सूद (Aashita Sood) को डेट कर रहे थे। आशिता सूद के पिता बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर हैं। दोनों ने जनवरी 2018 में सगाई की थी। और फिर जून में दोनों ने शादी की।

Jasmeet