रोहित शर्मा ने एक ओवर में लगाए 3 धनधनाते छक्के, देखें वीडियोज-

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 11:38 AM (IST)

नई दिल्ली : बांगलादेश के खिलाफ राजकोट के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांगलादेश के गेंदबाजों पर चक्रवात की तरह टूट पड़े। बांगलादेश से मिले 154 रनों के लक्ष्य के बाद रोहित ने अपने साथी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ मिलकर टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दी। 10वें ओवर में रोहित अपने पूरे रंग में नजर आए। उन्होंने बांगलादेशी स्पिनर मोसद्देक हुसैन (Mosaddek Hossain) के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े। 

रोहित शर्मा ने ऐसे मारे छक्के

9.1 : हुसैन ने पहली गेंद रोहित की पैड लाइन पर दी। रोहित ने खड़े-खड़े ही बिना क्रीज से बाहर आए ऑफ साइड की ओर बॉल उड़ा दी। 6 रन मिले।
9.2 : पहली ही गेंद पर छक्का लगने से हुसैन अपनी लाइन से भटक गए। उनकी एक गेंद जोकि लैग साइड से बाहर की ओर जा रही थी, पर रोहित ने एक बार जोर से बैट घुमाया और बॉल स्टेडियम में जा गिरी। 6 रन मिले।
9.3 : दो लगातार छक्के लगने से हुसैन तोड़ा सतर्क हो गए। उन्होंने बॉलिंग रणनीति चेंज करते हुए अगली गेंद विकेट से थोड़ा बाहर मार दी। रोहित ने भी नजरें जमा रखी थीं। उन्होंने मिड विकेट की ओर गेंद उड़ा दी। तीसरा छक्का मिला।

रोहित शर्मा के छक्के देखें वीडियो-

उल्लेखनीय है कि राजकोट के मैदान पर भारतीय टीम ने बांगलादेश को पहली पारी में 153 रन पर रोक लिया था। हालांकि बांलगादेश की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। सलामी बल्लेबाजों ने पहली विकेटके लिए 60 रन जोड़े लेकिन इसके बाद बांगलादेश के बल्लेबाज काफी धीमे पड़ गए। वहीं, छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 85 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण रोल अदा किया।

Jasmeet