IND v NZ : केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए बनाया CWC का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2019 - 06:08 PM (IST)

जालन्धर : न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टीम इंडिया के खिलफ मैनचैस्टर के मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में बढ़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। विलियमसन अब न्यूजीलैंड की ओर से विश्व कप की हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विलियमसन ने महज एक रन से मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। गुप्टिल ने 2015 विश्व कप में 547 रन बनाए थे जबकि विलियमसन ने 548 रन बना लिए हैं।

विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी


548 केन विलियम्सन (2019)
547 मार्टिन गुप्टिल (2015)
499 स्टाूक स्टायरिस (2007)
456 मार्टिन क्रो (1992)
353 स्टीफन फ्लेमिंग (2007)

विश्व कप में विलियमसन के अर्धशतक (गेंदों में)
72 बनाम साऊथ अफ्रीका, बर्मिंघम
75 बनाम वैस्टइंडीज मैनचेस्टर
77 बनाम अफगानिस्तान, टॉटन
79 बनाम इंंडिया, मैनचेस्टर

केन विलियमसन विश्व कप 2019 में 

-- बनाम श्रीलंका (मैच रद्द)
40 बनाम बांगलादेश
79 बनाम अफगानिस्तान
106 बनाम साऊथ अफ्रीका
148 बनाम वैस्टइंडीज
41 बनाम पाकिस्तान
40 बनाम ऑस्ट्रेलिया
27 बनाम इंगलैंड
67 बनाम भारत

Jasmeet