IND v NZ 2nd Test : मयंक अग्रवाल ने ठोका शतक, ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 05:03 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने शतक लगाते हुए भारतीय पारी को संभाला और शतक लगाया। इसी के साथ ही मंयक वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे ओपनर बन गए हैं। मयंक ने 13 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतकी पारी खेली। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज : 

5 - रोहित शर्मा 
5 - डी करुणारत्ने 
4 - मयंक अग्रवाल* 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सर्वाधिक शतक : 

6: जो रूट 
5: दिमुथ करुणारत्ने 
5: मार्नस लाबुस्चगने 
5: रोहित शर्मा
4: मयंक अग्रवाल* 
4: बाबर आजम 
4: डी सिल्वा 
4: स्टीव स्मिथ 
4: बेन स्टोक्स 

गौर हो कि मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में बारिश के कारण खलल पड़ा और पहले दिन का पहला सत्र नहीं हो सका। दो बार (सुबह 9.30 बजे और सुबह 10.30 बजे) निरीक्षण करने के बाद 11.30 बजे टॉस किया गया और मैच 12 बजे शुरू हुआ। भारत की शुरूआत अच्छी रही लेकिन शुभमन गिल के आउट होने के बाद टीम बिखरती हुई नजर आई लेकिन मयंक ने पारी को संभाला और टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं। 

Content Writer

Sanjeev