भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले WTC Final में बारिश डाल सकती है खलल, देखें वैदर रिपोर्ट

punjabkesari.in Friday, Jun 18, 2021 - 10:41 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथेम्प्टन के एजिस बाउल में उद्घाटन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला आज दोपहर 3 बजे (भारतीय समयनुसार) से खेला जाएगा। लेकिन इस ऐतिहासिक मैच के पहले ही दिन बारिश प्रभावित कर सकती है। 

वैदर फाॅरकास्ट पर नजर डालें तो एजिस बाउल में बादल छाए रहेंगे और दक्षिण की ओर से सुबह-सुबह बारिश होगी। लोकल समय के हिसाब के मैच सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और इस दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है। साउथेम्प्टन के लिए कल सुबह 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक बादलों के गरजने के साथ पीले मौसम की चेतावनी दी गई है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथेम्प्टन के कुछ क्षेत्रों में दिन भर में 40 मिमी तक बारिश देखी जा सकती है, हालांकि मौसम की स्थिति की प्रकृति के कारण सटीक स्थानों पर पूर्वानुमान कम है। साउथेम्प्टन में शुक्रवार से शनिवार की सुबह में बारिश थोड़ी कम होनी चाहिए, जिससे शनिवार को क्षेत्र अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को उच्चतम 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 

समय सुबह 10 बजे  दोपहर 12 बजे दोपहर 2 बजे शाम 5 बजे
बारिश की संभावना 80% 90% 90% 80%

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News