IND v SL : भारत की जीत पर वसीम जाफर ने शेयर किया मजेदार मीम, रिकॉर्ड्स भी देखें

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 06:17 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 238 रन से जीत दर्ज करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम की। इससे पहले भारत ने पहले मैच में इनिंग और 222 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। रोहित शर्मा के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद भारत एक भी मैच नहीं हारा है। रोहित की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अब श्रीलंका को क्लीन स्वीप किया जिसके बाद पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने मजेदार मीम शेयर किया है। 

भारत की श्रीलंका पर जीत के बाद वसीम जाफर ने ट्वीट शेयर किया जिसमें पुष्पा फिल्म का मशहूर डॉयलॉग लिखा था, मैं झुकेगा नहीं और फोटो के उपर रोहित शर्मा का नाम लिखा है। इसी के साथ ही जाफर ने रिकॉर्ड की लिस्ट भी साझा की है जिसमें रोहित के फुल टाइम कप्तान बनने के बाद भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 में 3-0, वेस्टइंडीज को वनडे और टी20 में 3-0 तथा अब श्रीलंका को टी20 और टेस्ट में क्रमशः 3-0 व 2-0 से हराया है। 

रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

भारतीय कप्तानों ने अपने पहले दो टेस्ट जीते

सचिन तेंडुलकर
सौरव गांगुली
म स धोनी
अजिंक्य रहाणे
रोहित शर्मा*

भारत के लिए पूर्णकालिक कप्तान के रूप में रोहित :

3-0 बनाम न्यूजीलैंड
3-0 बनाम वेस्टइंडीज
3-0 बनाम वेस्टइंडीज
3-0 बनाम श्रीलंका
2-0 बनाम श्रीलंका

कैप्टन हिटमैन की लगातार 14वीं जीत।

डे नाइट टेस्ट में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत :

296 - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पर्थ, 2019
275 - ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 2021
238 - भारत बनाम श्रीलंका, ब'लोर, 2022*

होम वेन्यू पर भारत द्वारा जीते गए सर्वाधिक मैच

कोलकाता - 31
दिल्ली - 26
बेंगलुरु - 25*
मुंबई - 24
चेन्नई - 23

2013 से घर में टेस्ट क्रिकेट में भारत 

मैच - 42
जीता - 34
खोया - 2
ड्रा - 6

भारतीय कप्तान के रूप में रोहित शर्मा

पहली एकदिवसीय श्रृंखला - जीता
पहली टी20 सीरीज - जीती
पहली टेस्ट सीरीज - जीता*

गौर हो कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए महमान टीम को 109 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने 143 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 303 रन बनाकर श्रीलंका के समक्ष 447 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर मजबूती के साथ श्रीलंकाई बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। श्रीलंका की तरफ से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (107) और कुसल मेंडिस (54) के अलावा कोई भी प्रभावी पारी नहीं खेल पाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News