IND v WI पहला T-20 : विराट, धवन और रोहित की नजरें रहेंगी इन रिकॉर्डों पर

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2019 - 01:31 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत ओर वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा के मैदान पर जब पहला टी-20 मैच शुरू होगा तो टीम इंडिया के टॉप-3 बल्लेबाज यानी विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा की नजरें नए रिकॉर्ड बनाने पर होगी। टीम इंडिया की टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के साथ जबरदस्त टक्कर रही है। दोनों के बीच अब तक हुए 11 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 5-5 मैच जीते हैं। आइए जानते हैं भारत के टॉप 3 बल्लेबाज पहले टी-20 में क्या क्या रिकॉर्ड बना सकते हैं।

विराट कोहली

कोहली के नाम टी-20 क्रिकेट में ओवरऑल 8369 रन दर्ज हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में अगर वह 24 रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज होंगे। मौजूद समय में यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर है। रैना 8392 रन बना चुके हैं।

रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा अगर पहले टी-20 में चार छक्के लगा गए तो वह टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी रोहित के नाम 102 छक्के दर्ज हैं। उनसे आगे मार्टिन गुप्टिल 103 और क्रिस गेल 105 चल रहे हैं।

शिखर धवन

धवन के नाम अभी टी-20 क्रिकेट में 6929 रन दर्ज हैं। वह 71 रन बनाकर सात हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।  इसके अलावा धवन अगर छह चौके लगा गए तो वह ट्वेंटी-20 क्रिकेट में 150 चौके भी पूरे कर लेंगे।

Jasmeet