सौरव गांगुली ने अपना रिकॉर्ड टूटने पर किया विराट कोहली के लिए खास ट्विट

punjabkesari.in Sunday, Aug 11, 2019 - 10:13 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने ट्रिनिदाद के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच खेल रही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Sourav Ganguly) को 42वां शतक जडऩे पर ट्विट कर शुभकामनाएं दीं। दरअसल, इस मैच में विराट 80 रन बनाते ही दादा के वनडे क्रिकेट में बनाए गए 11363 रनों का रिकॉर्ड भी तोड़ गए थे। ऐसे में गांगुली ने एक ट्विट कर लिखा- विराट कोहली का एक दिवसीय क्रिकेट में एक और मास्टर स्ट्रोक। क्या प्लेयर है।

भारत की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन


18426 सचिन तेंदुलकर
11366 विराट कोहली (80 रन बनाते ही)
11363 सौरव गांगुली
10768 राहुल द्रविड़
10599 महेंद्र सिंह धोनी

सौरव गांगुली का विराट कोहली ट्विट

Jasmeet