रोहित शर्मा के वनडे में 9000 रन पूरे, इस दिग्गज का यह रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 07:47 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit sharma) ने बेंगलुरु के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच में चार रन बनाते ही वनडे करियर में 9 हजार रन पूरे कर लिए हैं। रोहित ने पैट कमिंस के पहले ही ओवर में दो डबल निकालकर यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। इसके साथ ही वनडे में सबसे तेज 9 हजार पूरा करने के मामले में भी उन्होंने सौरव गांगुली (Sourav ganguly) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने 217वीं पारी में  9 हजार रन पूरे किए। इस रिकॉर्ड विराट कोहली अभी भी सबसे ऊपर चल रहे हैं। देखें रिकॉर्ड-

सबसे कम पारियों में 9 हजार रन


- 194 विराट कोहली
- 208 एबी डिविलियर्स
- 217 रोहित शर्मा
- 228 सौरव गांगुली
- 235 सचिन तेंदुलकर
- 239 ब्रायन लारा

रोहित शर्मा ऐसे बनाए सबसे तेज रन के रिकॉर्ड

सबसे तेज 3 हजार रन : 92वें स्थान पर
सबसे तेज 4 हजार रन - 57वें स्थान पर
सबसे तेज 5 हजार रन - 30वें स्थान पर
सबसे तेज 6 हजार रन - 15वें स्थान पर
सबसे तेज 7 हजार रन - 5वें स्थान पर
सबसे तेज 8 हजार रन - चौथे स्थान पर
सबसे तेज 9 हजार रन - तीसरे स्थान पर

9 हजार तक ऐसे पहुंचे रोहित शर्मा (पारियां)


8000 से 9000 रन - 17 *
7000 से 8000 रन - 19
6000 से 7000 रन - 19
5000 से 6000 रन - 20
4000 से 5000 रन - 16
3000 से 4000 रन - 23
2000 से 3000 रन - 21
1000 से 2000 रन - 39
0 से 1000 रन - 43

बेंगलुरु में ही लगाया था रोहित ने पहला दोहरा शतक


बेंगलुरु का मैदान रोहित शर्मा के लिए काफी लक्की रहा है। इसी मैदान पर 2013 में उन्होंने पहला दोहरा शतक (209) भी लगाया था। यहां खेले गए तीन मुकाबलों में उनके नाम पर पहले से 318 रन दर्ज हैं। उनकी इस ग्राऊंड पर औसत 106 की रहती है।

Jasmeet