IND vs AUS : ऋतुराज गायकवाड़ ने ट्वंटी-20 फॉर्मेट में लगाया 5वां शतक, इंटरनेशनल में पहला

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2023 - 09:20 PM (IST)

खेल डैस्क : घरेलू क्रिकेट में 7 गेंदों पर 7 छक्के लगाने वाले भारतीय युवा स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने गुवाहाटी के मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपने बल्ले का एक बार फिर से जोर दिखाया। सीरीज के पहले टी20 में गायकवाड़ डायमंड डक का शिकार हुए थे लेकिन जैसे ही उन्हें जमने का मौका मिला उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। गायकवाड़ के ओवरऑल ट्वंटी20 करियर का यह 5वां तो इंटरनेशनल टी20 करियर का पहला शतक है। उन्होंने 57 गेंदों पर 13 चौके और 7  छक्कों की मदद से 123 रन बनाए।

 

 

 

भारत की ओर से ट्वंटी20 में शतक
4 - रोहित शर्मा
3- सूर्यकुमार यादव
2- केएल राहुल
1 - सुरेश रैना, विराट कोहली, दीपक हुडा, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़

 

 

 


टी20 आई में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
126* - शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2023
123* - रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी, 2023
122* - विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई, 2021
118 - रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, इंदौर, 2023
117 - सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2022

 

 


गायकवाड़ के शतक की खास बात यह रही कि उन्होंने पहली 22 गेंदों पर 22 रन बनाए थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अटैक करना शुरू किया तो अगली 35 गेंदों पर 101 रन जड़कर टीम इंडिया को 222 रन तक पहुंचा दिया। गायकवाड़ ने पारी के अंतिम ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को निशाना बनाया। उन्होंने मैक्सवेल के उक्त ओवर में 30 रन खींचे जिसमें 3 छक्के और 2 चौके भी शामिल थे।

 


मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। जायसवाल (6) और ईशान (0) के जल्द विकेट गिर जाने के बाद गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव ने टीम को संभाला और 100 पार लगाया। इसी बीच गायकवाड़ ने 52 गेंदों पर शतक लगाया। सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने भी अहम पारियां खेलीं। अब ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में बचे रहने के लिए 223 रन की जरूरत है क्योंकि टीम इंडिया पहले ही पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।

 


टीमों की प्लेइंग-11
भारत :
यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा।
ऑस्ट्रेलिया : ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा, केन रिचर्डसन।

Content Writer

Jasmeet