पुणे में Virat का जलवा : जीत और शतक के लिए चाहिए थे 27 रन, Kohli ने अकेले ही बना दिए

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 10:40 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अपनी शानदार लय रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के अहम मुकाबले में शतक जड़कर अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। विराट जब क्रीज पर आए थे तब टीम का स्कोर 88 रन था। विराट ने अपनी पारी की जोरदार शुरूआत की और शुभमन, श्रेयस और केएल राहुल के साथ पार्टनरिशप कीं। 

 


मुकाबले का सबसे मजेदार क्षण तब रहा जब विराट कोहली 73 रन बनाकर खेल रहे थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 27 रनों की ही जरूरत थी। ऐसे में विराट ने गेयर बदला और लगातार शॉट लगाए। दूसरे छोर पर खड़े केएल राहुल (34) ने स्ट्राइक लेने में कोई रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में विराट ने अकेले ही हमले करते हुए यह 4 ओवर के अंदर यह 27 रन बनाए और अपना शतक पूरा कर लिया। यह विश्व कप में विराट का ओवरऑल तीसरा शतक है। 

 

 


विराट का इसी के साथ पुणे के मैदान पर शानदार रिकॉर्ड भी बरकरार रहा है। विराट ने इस मैदान पर अब 8 मैच में 551 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। देखें आंकड़े-


पुणे में विराट कोहली का प्रदर्शन
61 बनाम ऑस्ट्रेलिया
122 बनाम इंगलैंड
29 बनाम न्यूजीलैंड
107 बनाम विंडीज
56 बनाम इंगलैंड
66 बनाम इंगलैंड
7 बनाम इंगलैंड
103 बनाम बांग्लादेश

 

 

विराट ने जड़ा 48वां शतक

विराट ने इसी के साथ अपने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 49 शतक जडे़ हैं। विराट के पास अभी विश्व कप में काफी मुकाबले बाकी हैं। अगर वह ऐसी ही लय में रहे तो क्रिकेट विश्व कप के दौरान ही सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है। 

 


बांग्लादेश के खिलाफ विश्व कप में विराट
100* (2011 विश्व कप)
3 (2015 विश्व कप)
26 (2019 विश्व कप)
103 (2023 विश्व कप)

 

 


विराट का बांग्लादेश के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा से अच्छा रहा है। उनके नाम अब 16 पारियों में ही 910 रन दर्ज हो गए हैं। खास बात यह है कि विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ 5 शतक और 3 अर्धशतक भी जडे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में भी विराट ने अपने बल्ले का जलवा दिखाया था। विराट ने तब 91 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली थी। 


 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
बांग्लादेश :
लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
 

Content Writer

Jasmeet