IND vs BAN : रोहित शर्मा बने विश्व कप 2023 के Top Scorer, लगा चुके हैं इतने छक्के

punjabkesari.in Thursday, Oct 19, 2023 - 07:46 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 48 रन बनाकर विश्व कप के टॉप स्कोरर की लिस्ट में टॉप कर लिया। रोहित ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे को पीछे छोड़ा जिन्होंने 4 मैचों में 249 रन बनाकर लीड बनाई हुई थी। रोहित के अब 4 ओवर में 265 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान क्रिकेट विश्व कप 2019 में भी भारत के लिए टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने तब एक विश्व कप में 5 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।


क्रिकेट विश्व कप 2023 के टॉप स्कोरर
265 रोहित शर्मा, भारत
249 डेवोन कॉनवे, न्यूजीलैंड
248 मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान
229 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
215 रचिन रविंद्र, न्यूजीलैंड

 


रोहित ने 48 रन बनाने के दौरान 2 छक्के भी लगाए। इसी के साथ विश्व कप में उनके 13 छक्के हो गए हैं। वह सिर्फ श्रीलंका के कुसल मेंडिस (14) से पीछे हैं। इस लिस्ट में क्विंटन डीकॉक 8, रचिन रविंद्र 7 तो अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज 6 छक्कों के साथ टॉप 5 में बने हुए हैं।

 

 

रोहित ने बीते दिनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। रोहित से पहले क्रिस गेल 553 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए थे, रोहित ने इस रिकॉर्ड को पिछले मुकाबले में ही तोड़ दिया था। अब बांग्लादेश के खिलाफ 2 छक्के लगाकर उन्होंने यह रिकॉर्ड और मजबूत कर लिया है। 

 


उम्मीद है कि रोहित शर्मा इस विश्व कप में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली ने 465 रन बनाकर इस लिस्ट में पहला मुकाम हासिल किया था। विराट कोहली 2019 विश्व कप में 443 रन बनाकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन 1992 विश्व कप में 332 रन बनाकर तीसरे स्थान पर। रोहित के अब 265 रन हो गए हैं। उम्मीद है कि वह इस विश्व कप में यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
बांग्लादेश : लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम
 

Content Writer

Jasmeet