IND vs ENG : इंगलैंड की गेंदबाजी पर बोले Joe Root- पिच तो अभी और खराब होगी

punjabkesari.in Saturday, Feb 24, 2024 - 06:01 PM (IST)

खेल डैस्क : इंगलैंड रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट पर शिकंजा कसता जा रहा है। इंगलैंड ने पहली पारी में जो रूट (Joe Root) के शतक की बदौलत 364 रन बनाए थे जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं। रूट ने स्टंप्स के बाद अपनी पारी पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे कुछ दिन अच्छे रहे हैं। मैं वास्तव में स्थिति और परिस्थितियों के अनुसार इसी तरह का खेल खेलता हूं। ऐसा लग रहा है कि पिच खराब होती जाएगी। वहीं, शतक पूरा करने से पहले रिवर्स स्कूप खेलने के विचार पर रूट ने कहा कि निश्चित रूप से उस वक्त यह मेरे दिमाग में था। लेकिन तब यह कोई अच्छा विकल्प नहीं था क्योंकि गेंद बहुत नीचे भी रह रही थी।

 


रूट ने कहा कि मैं कुछ रन बनाने के लिए बेताब था और आज ऐसा करने में मुझे खुशी हुई। जब मैं कप्तान था तो मैंने उसका (गेंद के साथ स्टोक्स का) काफी इस्तेमाल किया है और वह मेरे साथ भी ऐसा ही कर सकता है। 2 युवा स्पिनरों को ऐसा प्रदर्शन करते देखना इंग्लैंड क्रिकेट के लिए उत्साहवर्धक है। इस श्रृंखला से पहले मैंने उसे (बशीर को) ज्यादा नहीं देखा था, लेकिन वह एक महान चरित्र है और उसमें हास्य की भावना है, उसे बल्लेबाजों पर भारी पड़ते देखना अच्छा लगता है।

 


मुकाबले की बात करें तो रांची के मैदान पर भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने इंगलैंड को 353 रनों पर रोक दिा। जवाब में भारतीय टीम ने 7 विकेट पर 219 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया की शुरूआत भी खराब रही थी। कप्तान रोहित शर्मा के 2 रन पर आऊट हो गए। इसके बाद जायसवाल क्रीज पर जमे और अर्धशतक लगाया। इंगलैंड के स्पिनर बशीर ने जोरदार वापसी करते हुए भारतीय टीम को बड़े झटके दिए। लेकिन भारतीय मध्यक्रम बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल (30) और कुलदीप यादव (17) बने हुए हैं। टीम इंडिया अभी भी इंगलैंड के स्कोर से 134 रन पीछे है।


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड :
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
भारत : यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Content Writer

Jasmeet