IND vs ENG 2nd ODI: स्टोक्स ने ICC के नियमों का किया उल्लंघन, मिली चेतवानी

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 03:48 PM (IST)

पुणे : भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान इंग्लैंड के हरफनमौलाा बेन स्टोक्स को आईसीसी के नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ गया जिसके बाद मैदानी अंपायरों की तरफ से स्टोक्स को आधिकारिक चेतावनी भी दी गई। दरअसल, स्टोक्स ने गेंद पर लार का प्रयोग किया जिसके बाद मैदानी अंपायरों ने स्टोक्स को चेतावनी दी। 

PunjabKesari

यह घटना चौथे ओवर की है जब स्टोक्स को गेंद पर लार लगाते देखा गया जिसके बाद मैदानी अंपायर नितिन मेनन और वीरेंदर शर्मा ने कप्तान जोस बटलर को चेताया। उन्होंने इसी ओवर में स्लिप में रीसे टॉपली की गेंद पर शिखर धवन का कैच भी लपका। 

कोरोना महामारी के बाद खेल बहाल होने पर आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्टोक्स को दूसरी बार यह चेतावनी मिली है। उन्होंने अहमदाबाद में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट के दौरान भी गेंद पर लार लगाया था। 

PunjabKesari

गौर हो कि भारत-इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है जिसका आगाज 23 मार्च को हुआ था। भारत ने पहला मैच 66 रन से जीतने के बाद सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली थी और अब टीम दूसरे मैच में भारत मैच और सीरीज दोनों जीतने की कोशिश करेंगी। वहीं इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News