IND vs IRE 2nd T20I: सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, मौसम-पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 10:28 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 34 रन की चौंकाने वाली हार के बाद टीम इंडिया के सामने अब सीरीज बचाने की चुनौती है। बेलफास्ट में रविवार (28 जून) को खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारत हर हाल में जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगा।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड अब तक 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में आमने-सामने आए हैं।

कुल मैच: 10
भारत जीता: 8
आयरलैंड जीता: 1
बेनतीजा: 1

पहले टी20 में मिली जीत के बाद आयरलैंड ने भारत के खिलाफ अपनी पहली टी20 और पहली अंतरराष्ट्रीय जीत दर्ज की।

पिच रिपोर्ट

बेलफास्ट की पिच पहले मुकाबले की तरह दोहरी गति (Two-paced) वाली रहने की उम्मीद है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट मिल सकती है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर और धीमी गेंदें असरदार साबित हो सकती हैं। ऐसी परिस्थितियों में 175 से 180 रन का स्कोर एक मजबूत टोटल माना जा सकता है। 

मौसम रिपोर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन दोपहर में हल्की बारिश की संभावना है। पूरे मुकाबले के संपन्न होने की संभावना काफी अच्छी है। तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पहले मैच में आयरलैंड ने रचा इतिहास

सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए भारत को 34 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह किसी भी प्रारूप में भारत पर आयरलैंड की पहली जीत थी। कप्तान लॉरकन टकर और गैरेथ डेलानी ने बल्ले से अहम योगदान दिया, जबकि मैथ्यू हॉलार्ड, जय मूंद्रा और बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने भारतीय बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। भारत 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर ऑलआउट हो गया।

श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

टी20 कप्तान के रूप में पहला मुकाबला हारने के बाद श्रेयस अय्यर पर सीरीज बराबर करने का दबाव रहेगा। अगर भारत दूसरा मैच भी हार जाता है तो आयरलैंड पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर नया इतिहास रच देगा। वहीं भारत की नजर जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 से बराबर करने पर होगी।

संभावित प्लेइंग 11

भारत : अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी/संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, सूर्यांश शेडगे/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड : टिम टेक्टर, रॉस अडेयर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंद्रा, मैथ्यू हॉलार्ड।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News