IND vs NZ 2nd ODI : इन 5 रिकॉर्डों पर रहेगी सबकी नजर, गुप्टिल के पास खास मौका

punjabkesari.in Friday, Feb 07, 2020 - 07:31 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड से टी-20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम को वनडे सीरीज में कड़ी चुनौती मिल रही है। पहले वनडे में 347 रन बनाने के बावजूद हारी टीम इंडिया अपने दूसरे वनडे को लेकर सतर्क है। बहरहाल, दूसरे वनडे के दौरान दोनों टीमों के क्रिकेटरों के पास कुछ रिकॉर्ड बनाने के मौके भी आएंगे। यह रिकॉर्ड क्या है आइए जानते हैं-

विराट कोहली

भारतीय कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक 13 अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसा कर वह सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर चुके हैं। अगर वह दूसरे वनडे में एक अर्धशतक और लगा गए तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। वहीं, रोस टेलर भी भारत के खिलाफ 10वीं बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। वह नाथन एस्टल की बराबरी कर चुके हैं। दूसरे वनडे में वह एस्टल को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
रॉस टेलर
कीवी मध्यक्रम बल्लेबाज रॉस टेलर के घरेलू मैदानों पर 3986 रन हो गए हैं। अगर वह दूसरे वनडे में सिर्फ 14 रन बना गए तो वह 4 हजार रन पूरे कर जाएंगे। वहीं मार्टिन गुप्टिल को भी घरेलू मैदानों पर 4 हजार रन पूरे करने के लिए महज 58 रनों की जरूरत है। दोनों बल्लेबाज ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज होंगे।

मार्टिन गुप्टिल


कीवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का ऑकलैंड के मैदान पर बल्ला जमकर बोलता है। वह इस मैदान पर 15 पारियों में 739 रन बना चुके हैं। उनकी यहां औसत 61.58 रहती है। वहीं, रॉस टेलर भी इस मैदान पर 55 से ज्यादा की औसत के साथ रन बनाते हैं। 

तीन साल पहले हारे थे
ऑकलैंड के इस मैदान पर न्यूजीलैंड ने 2017 में आखिरी वनडे खेला था। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेेले गए उक्त मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि इस मैदान पर आने से पहले न्यूजीलैंड ने लगातार पांच मुकाबले यहां पर जीते थे।

रविंद्र जडेजा

भारतीय स्पिनर जडेजा का इस मैदान पर या न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है। वह 10 मैचों में 77 की औसत से रन लुटा चुके हैं। पिछली वनडे सीरीज में जडेजा ने न्यूजीलैंड में 29 ओवरों में 151 रन लुटाए थे।
 

Jasmeet