NZ vs BAN : केन विलियमसन ने जड़ी शतक की हैट्रिक, कोहली को छोड़ा पीछे

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 09:33 PM (IST)

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन ने सिलहट के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को संभाल लिया। सिलहट के मैदान पर जब न्यूजीलैंड के प्लेयर बड़ा स्कोर बनाने में विफल हो रहे थे तो विलियमसन ने अकेले ही एक छोर संभालते हुए शतक लगाया और स्कोर 250 पार ले गए। इससे पहले मेजबान बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 310 रन बनाए थे। महमुदुल हसन जॉय ने 86 रनों का योगदान दिया था। न्यूजीलैंड के लिए, ग्लेन फिलिप्स ने 4 विकेट लिए, जबकि अजाज पटेल और काइल जैमीसन ने 2-2 विकेट लिए।

 


इस बीच, केन विलियमसन अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का 42वां शतक जड़ने में सफल रहे। वह एक्टिव खिलाड़ियों में छठे स्थान पर आ गए हैं। देखें लिस्ट-
1. विराट कोहली- 80 शतक
2. डेविड वार्नर- 48 शतक
3. जो रूट- 46 शतक
4. रोहित शर्मा- 45 शतक
5. स्टीव स्मिथ - 44 शतक
6. केन विलियमसन - 42 शतक

 

 

फैब 4 के शतक
32 स्टीव स्मिथ (102 मैच)
30 जो रूट (135 मैच)
29 केन विलियमसन (95 मैच)
29 विराट कोहली (111 मैच)

 

 

विलियमसन की आखिरी 5 टेस्ट पारियां
132 बनाम इंगलैंड, फरवरी 2023
1 बनाम श्रीलंका, (पहली पारी) मार्च 2023
121 बनाम श्रीलंका, (दूसरी पारी) 
215 बनाम श्रीलंका, मार्च 2023
104 बनाम बांग्लादेश, नवंबर 2023

 

 

 

29 टेस्ट शतकों की सबसे तेज पारी
 79 - डॉन ब्रैडमैन, ऑस्ट्रेलिया
148 - सचिन तेंदुलकर, भारत
155 - स्टीवन स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया
165 - केन विलियमसन, न्यूजीलैंड
166 - मैथ्यू हेडन, ऑस्ट्रेलिया
168 - सुनील गावस्कर, भारत
169 - रिकी पोंटिंग, ऑस्ट्रेलिया

 

 


मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए नजमुल हसन जॉय के 166 गेंदों पर 86 तो कप्तान शान्तो और मोमिनुल के 37-37 रनों की बदौलत 310 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने 53 रन देकर 4, एजाज पटेल ने 76 रन देकर दो तो जेमिसन ने 52 रन देकर एक विकेट लिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लैथम 21, डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर आऊट हो गए। ऐसे में केन विलियमसन ने 205 गेंदों पर 104 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 पार लगाया। डेरिल मिशेल ने 41 तो ग्लेन फिलिप्स ने 42 रनों का योगदान दिया। तैजुल इसलाम ने 89 रन देकर 4 विकेट लीं।

Content Writer

Jasmeet