IND vs NZ T-20 Series : जानें कौन है टॉप स्कोरर, हाईएस्ट विकेटटेकर, हैड टू हैड

punjabkesari.in Tuesday, Jan 21, 2020 - 10:00 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के दौरान सबकी नजरें भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) पर टिकी रहेंगी। 2015 विश्व कप के बाद से ही रोहित का बल्ला तेज पिचों वाले देशों में खूब चला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वह भारत के टॉप स्कोरर हैं। रोहित के नाम भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड भी है। रोहित ने अब तक 9 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सहवग है। बहरहाल, आइए जानते हैं- भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी-20 मैचों में किन भारतीय प्लेयरों का पलड़ा भारी रहा है।

आमने सामने
11 मैच, 8 न्यूजीलैंड जीता, 3 भारत जीता

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉप-5 बल्लेबाज
महेंद्र सिंह धोनी : 11 मैच, 223 रन, 111.50 स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा : 9 मैच, 198 रन, 155 स्ट्राइक रेट
विराट कोहली : 5 मैच, 197 रन, 127 स्ट्राइक रेट
रोहित शर्मा : 9 मैच, 198 रन, 155 स्ट्राइक रेट
शिखर धवन : 7 मैच, 152 रन, 128.81 स्ट्राइक रेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉप-5 गेंदबाज
इरफान पठान : 4 मैच, 5 विकेट
भुवनेश्वर कुमार : 6 मैच, 5 विकेट
हरभजन सिंह : 3 मैच, 4 विकेट
जसप्रीत बुमराह : 4 मैच, 4 विकेट
कु्रणाल पांड्या : 3 मैच, 4 विकेट

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज


9 रोहित शर्मा
6 वीरेंद्र सहवाग
6 सुरेश रैना
6 विराट कोहली 
6 युवराज सिंह

भारत बनाम न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा टोटल
न्यूजीलैंड 219/6 वेलिंगटन
न्यूजीलैंड 212/4 हैमिल्टन
भारत 208/6 हैमिल्टन
भारत 202/3 दिल्ली
न्यूजीलैंड 196/2 राजकोट

एक बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर (भारत)
80 रोहित शर्मा, दिल्ली
80 शिखर धवन, दिल्ली
70 विराट कोहली, चेन्नई
65 विराट कोहली, राजकोट
61 सुरेश रैना, क्राइस्टचर्च

Jasmeet