IND vs PAK : रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट में 300 छक्के पूरे, अब सिर्फ यह 2 दिगगज ही आगे

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2023 - 07:35 PM (IST)

खेल डैस्क : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 2023 विश्व कप मुकाबले में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इतिहास रच दिया। पाकिस्तान से मिले 192 रन के लक्ष्य के बाद रोहित ने तेजतर्रार शुरूआत की। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी शतक जड़ा था। उसी फॉर्म को उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बरकरार रखा। उन्होंने मैच के दौरान हारिस राउफ की गेंद पर छक्का लगाते ही वनडे फॉर्मेट में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वह वनडे में भारत के लिए 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं जबकि ओवरऑल टेली में वह तीसरे स्थान पर हैं।


वनडे में 300+ छक्के
351 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
331 क्रिस गेल, वेस्टइंडीज
300+ रोहित शर्मा, भारत


विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
14 कुशल मेंडिस, श्रीलंका
11 रोहित शर्मा, भारत
8 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
6 रचिन रविंद्र, न्यूजीलैंड
6 डेरिल मिचेल, न्यूजीलैंड

 

 


विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
248 मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान
229 डेवोन कॉनवे, न्यूजीलैंड
217 रोहित शर्मा, भारत
209 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
198 कुसल मेंडिस, श्रीलंका

वनडे में सबसे ज्यादा छक्के (भारत के लिए)
303 रोहित शर्मा
270 महेंद्र सिंह धोनी
195 सचिन तेंदुलकर
190 सौरव गांगुली
155 युवराज सिंह


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ
 

Content Writer

Jasmeet