IND vs PAK : रोहित शर्मा-केएल राहुल बनी टी-20 की सबसे सफल जोड़ी, बनाया यह रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 11:42 PM (IST)

खेल डैस्क : एशिया कप 2022 के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टी-20 इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित और केएल राहुल ने पहली 4.2 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 रन पर ला खड़ा किया था। इसी के साथ उन्होंने पार्टनरशिप का एक रिकॉर्ड भी बना दिया। दोनों ओपनिंग पर सबसे ज्यादा 50 रनों की पार्टनरशिप करने वाले प्लेयर बन गए हैं। देखें आंकड़े- 

टी-20ई में सबसे ज्यादा फिफ्टी पार्टनरशिप
14 रोहित शर्मा और केएल राहुल 
13 कोविन ओ ब्रायन और पॉल स्टर्लिंग
12 ए. बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग
12 के. कोर्टेजर और जी. मुन्से 
12 मार्टिन गुप्टिल और केन विलियमसन

बता दें कि रोहित अभी भी टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 3497 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली का नाम आता है जोकि गुप्टिल से ज्यादा दूर नहीं हैं। वहीं, रोहित के अब टी-20 इंटरनेशनल में 167 छक्के भी हो गए हैं। 172 छक्कों के साथ मार्टिन गुप्टिल पहले नंबर पर हैं।

केएल राहुल की बात की जाए तो वह एशिया कप में ही अपने टी-20 करियर के 2 हजार रन पूरे कर सकते हैं। राहुल ने अब तक 77 छक्के लगाए हैं। वह अपने करियर के अंत तक टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन सकते हैं। 


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत :
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान : मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हैरिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह।

Content Writer

Jasmeet