IND vs PAK : रोहित शर्मा ने दिखाई नसीम शाह को अपनी ‘पुल पावर’, मारा दनदनाता सिक्स, देखें Video
punjabkesari.in Sunday, Sep 04, 2022 - 09:41 PM (IST)
खेल डैस्क : पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले के दौरान भारतीय प्रशंसकों को लंबे समय बाद रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। रोहित ने केएल राहुल के साथ मिलकर पहली 4.2 ओवर में ही भारत का स्कोर 50 पर ला खड़ा किया था। इस दौरान उन्होंने नसीम शाह को अपनी पुल पावर भी दिखाई जिसे देखकर फैंस सोशल मीडिया पर खासे उत्साहित दिखे। रोहित ने शुरूआती ओवर में ही नसीम की गेंद को बाऊंड्री का रुख दिखा दिया था। इसे बेहद पसंद किया गया। देखें वीडियो-
#INDvsPAK2022 #INDvsPAK#INDvPAK
— ? ?? (@superking1818) September 4, 2022
The Hitman has arrived! don't Bowl short ball to king of pull shots pic.twitter.com/TPhyvLsNlg
बता दें कि लंबे समय के बाद पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला चला है। उन्होंने रविवार को 28 रन बनाए जोकि उनका पाकिस्तान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने पाक के खिलाफ 9 मैचों में 112 की स्ट्राइक रेट से केवल 82 रन ही बनाए हैं। दो बार तो वह शून्य पर ही पवेलियन पर लौट गए थे।
अगर पिछले एक साल के आंकड़े देखें जाएं तो स्पिनर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट कम रहा है। रोहित जहां तेज गेंदबाजों को 156 के स्ट्राइक रेट से पीट रहे थे तो वहीं स्पिनर्स को 115 की स्ट्राइक रेट से। केएल राहुल के साथ भी ऐसा ही है। वह पेसर्स के खिलाफ 126 तो स्पिन के खिलाफ 86 की स्ट्राइक रेट रखते हैं।