IND vs SA : ऋषभ पंत ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, टॉस जीतकर बोले- मैं दिल्ली का लड़का...

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 07:45 PM (IST)

खेल डैस्क : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टी-20 मैच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए भी बतौर कप्तान पहला मैच था। दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते पंत ने कप्तान बनाकर घरेलू मैदान पर पहला मैच खेलने को खुद के लिए गौरवपूर्ण  क्षण बताया। पंत ने उक्त मैच में कदम रखते ही महेंद्र सिंह धोनी का एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे युवा भारतीय विकेटकीपर्स की लिस्ट में पंत पहले नंबर पर आ गए हैं। देखें रिकॉर्ड-

24 साल, 248 दिन : ऋषभ पंत बनाम दक्षिण अफ्रीका (2022)*
26 साल, 068 दिन : महेंद्र सिंह धोनी बनाम स्कॉटलैंड (2007)
29 साल, 314 दिन : राहुल द्रविड़ बनाम वेस्टइंडीज (2002)

टी-20 ई में सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान
23 साल, 197 दिन - सुरेश रैना
24 साल, 248 दिन- ऋषभ पंत*
26 साल, 68 दिन - महेंद्र सिंह धोनी

 

 

बहरहाल, पंत ने दिल्ली टी-20 मैच से पहले टॉस के दौरान पिच की स्थिति और टीम की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि यह एक अच्छी सतह है और पहले बल्लेबाजी करने में कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर मैं टॉस जीतता तो पहले गेंदबाजी करता। यह मेरे अब तक के क्रिकेट करियर के सबसे गौरवपूर्ण पलों में से एक है। मैं दिल्ली का लड़का ही हूं। और दिल्ली के लड़के को दिल्ली में यह (कप्तानी) सम्मान मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मुझे यह अवसर देने के लिए सभी का धन्यवाद। हम अपनी एकादश को जानते हैं लेकिन साथ ही हम खिलाडिय़ों को अलग-अलग भूमिकाएं दे रहे हैं और देखते हैं कि वे आगे जाकर इसका सामना कैसे करते हैं।

Content Writer

Jasmeet