IND vs SA : भारत ने 49 रन से गंवाया इंदौर टी-20, सीरीज 2-1 से की अपने नाम

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 10:52 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को तीसरे टी-20 में 49 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए डिकॉक के 43 गेंदों में 68 तो रिले रोसो ने 48 गेंदों में 100 रनों की बदौलत 2 विकेट खोकर 227 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम महज 178 रन पर ऑल आऊट हो गई। अफ्रीकी गेंदबाज तबरेज शम्सी ने 2, नगिड़ी ने 2, पर्नेल ने 2 तो प्रिटोरियस ने भी 2 विकेट लिए। भारत तीन मैचों की सीरीज के पहले दो मैच जीतकर सीरीज में पहले ही अजेय है। ऐसा पहली बार है जब भारत ने घरेलू मैदानों पर दक्षिण अफ्रीका को टी-20 सीरीज में हराया है। 

दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी)

  • ओपनिंग क्रम पर डिकॉक के साथ एक बार फिर कप्तान टेम्बा बावुमा आए। बावुमा फिर फ्लॉप रहे। 5वें ओवर में उन्हें उमेश ने मात्र 3 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद डिकॉक का बल्ला चला उन्होंने तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर टीम का स्कोर 100 पार लगाया। रिली रोसो ने उनका बाखूबी साथ दिया। 
  • डिकॉक 13वें ओवर में श्रेयस/पंत के संयुक्त प्रयास से रन आऊट हो गए। उन्होंने 43 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन बनाए।  इसके बाद रोसो ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। रोसो ने एक छोर संभाला और अब तेजतर्रार रन बनाने जारी रखे। उन्होंने 48 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से अपने शतक पूरा किया। उनका ट्रिस्टन स्टब्स ने बाखूबी साथ दिया जिन्होंने 18 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए। अंत में आए डेविड मिलर ने 3 छक्के लगाए और स्कोर 227 तक पहुंचा दिया। 

भारत (दूसरी पारी)

  • ऋषभ पंत के साथ रोहित शर्मा भारत के लिए ओपनिंग पर आए। रोहित पहली ही ओवर में रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गए। वह खाता भी नहीं खोल पाए थे। अगले ही ओवर में पर्नेल ने श्रेयस अय्यर को महज 1 रन पर बोल्ड कर दिया। टीम इंडिया ने जब 4 रन पर दो विकेट गंवा दिए तो पंत ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर स्कोर आगे बढ़ाया।
  • बर्थडे ब्वॉय पंत अच्छे टच में दिखे लेकिन 5वें ओवर में ही नगिड़ी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। पंत ने 14 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।
  • दूसरी ओर दिनेश कार्तिक ने बड़े शॉट लगाने जारी रखे। उन्होंने 21 गेंदों में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने बोल्ड किया। सूर्यकुमार ने आते ही बड़े शॉट लगाए लेकिन 8 रन पर उन्हें प्रिटोरियस ने ट्रिस्टन के हाथों कैच आऊट कराया।
  • टीम इंडिया को हर्षल में कुछ उम्मीदें दिखी क्योंकि वह अच्छे टच में नजर आ रहे थे लेकिन 11वें ओवर में नगिड़ी ने उन्हें भी मिलर के हाथों कैच आऊट करवा दिया। हर्षल ने 17 तो अक्षर पटेल ने 9 रन बनाए। अक्षर पर्नेल का शिकार हुए। महाराज ने एक बार फिर से गेंद थामी और अश्विन को रबाडा के हाथों कैच आऊट करवा दिया। अश्विन 2 ही रन बना पाए थे। भारत 120 रन पर 8 विकेट गंवा चुका था। 
  • दीपक चाहर क्रीज पर आए और आते ही बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने उमेश यादव के साथ मिलकर 38 रनों की पार्टनरशिप की। दीपक ने 16 गेंदों में 2 चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रन बनाए। सिराज के रूप में भारत की आखिरी विकेट गिरी। इसी दौरान उमेश ने 17 गेंदों में दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए लेकिन वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। 

 

संभावित प्लेइंग 11 

भारत : रोहित शर्मा (c), ऋषभ पंत (w), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
दक्षिण अफ्रीका : टेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (w), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News