IND vs SA: KL राहुल ने पूरे किए 4,000 टेस्ट रन, शानदार करियर पर डालें नज़र

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 12:33 PM (IST)

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दौरान भारतीय ओपनर KL राहुल (KL Rahul) ने अपने टेस्ट करियर के 4,000 रन पूरे कर लिए। शनिवार को खेले गए मैच में राहुल ने यह माइलस्टोन हासिल किया।

राहुल ने 119 गेंदों में 39 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल रहा। वे अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके, लेकिन अपने टेस्ट करियर का एक बड़ा मुकाम जरूर छू लिया।

करियर आंकड़े (अब तक)

कुल टेस्ट: 66
पारियां: 115
रन: 4,024
औसत: 36.58, सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 199
शतक: 11, अर्धशतक: 20

2025 में KL राहुल का जलवा

यह साल राहुल के लिए शानदार रहा है।
9 टेस्ट में रन: 784, औसत: 52.26, शतक: 3, अर्धशतक: 3,सर्वश्रेष्ठ: 137

इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 532 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। साथ ही अहमदाबाद टेस्ट में उन्होंने 9 साल बाद घरेलू मैदान पर शतक (137) लगाया—2016 के बाद भारत में उनका पहला टेस्ट शतक।

भारत की पारी का हाल (डे–2 लंच तक)

भारत का स्कोर: 138/4
कप्तान शुभमन गिल भी गर्दन में दर्द के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी

प्रोटियाज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन जसप्रीत बुमराह (5/27) और मोहम्मद सिराज (2/47) की घातक गेंदबाज़ी के सामने टीम सिर्फ 159 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने पहला दिन 37/1 पर समाप्त किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh