IND vs SA : सूर्यकुमार यादव के टी20 में 2 हजार रन पूरे, इस दिग्गज का रिकॉर्ड किया बराबर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2023 - 09:42 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गक़ेबरहा के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में 15 रन पर पहुंचते ही टी20 इंटरनेशनल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए। सूर्यकुमार ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए महज 56 पारियां ली हैं। ऐसा कर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। यही नहीं, सूर्यकुमार भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज भाी बन गए हैं। 

 


टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। भारतीय सितारा ने 107 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इसके बाद 140 पारियों में 3853 रन बनाकर रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। रोहित के नाम टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 68 पारियों में 2256 रन के साथ केएल राहुल है जबकि अब सूर्यकुमार 56 पारियों में दो हजार रन बनाकर चौथा स्थान हासिल कर लिया है। 

 

 

 

टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में दो हजार रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम पर हैं। दोनों बल्लेबाजों ने 52-52 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद विराट कोहली का नाम है जिन्होंने 56 पारियों में ऐसा किया था। इस लिस्ट में सूर्यकुमार ने विराट की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में  चौथे स्थान पर केएल राहुल हैं जिन्होंने 58 पारियों में 2 हजार रन बनाए थे।

 

मैच की बात करें तो टीम इंडिया को टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी मिली थी। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बिना खाता खोले आऊट हो गए। तिलक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह भी 20 गेंदों पर 29 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद सूर्यकुमार ने कप्तानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाकर टीम इंडिया को 100 रन से पार लगाया। सूर्यकुमार का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 पारियों में चौथा अर्धशतक था। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत : यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

दक्षिण अफ्रीका : मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रीज़ा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्ज़ी, लिज़ाद विलियम्स, तबरेज़ शम्सी
 

Content Writer

Jasmeet