IND vs SL : ईशान किशन ने लगाया मिनी हैलीकॉप्टर शॉट, जिसने भी देखा कहा- वाह!

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 08:45 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ 89 रन बनाए और देश के लिए बतौर विकेटकीपर टी-20 में सबसे ज्यादा स्कोर करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। ईशान ने अपनी पारी के दौरान 56 गेंदें खेलीं और 10 चौके और 3 छक्के लगाए। ईशान ने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा शॉट भी लगाया जिसे क्रिकेट फैंस मिनी हेलीकॉप्टर शॉट भी बोल रहे हैं। देखें वीडियो- LINK

टी-20 में भारतीय विकेटकीपर का उच्च स्कोर
89 ईशान किशन बनाम श्रीलंका (2022)
65 रिषभ पंत बनाम विंडीज (2019)
57 केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (2020)
56 केएल राहुल बनाम न्यूजीलैंड (2020)
56 महेंद्र सिंह धोनी बनाम इंगलैंड (2017)

ऐसे की श्रीलंकाई बल्लेबाजों की पिटाई 
चमीरा : 9 रन
कुमारा : 31 रन
करुणारत्ने : 15 रन
जयविक्रमा : 11 रन
जाफरी : 15 रन
शनाका : 8 रन

देखें वीडियो : लाहिरी कुमारा को मारा खूबसूरत सिक्स

बता दें कि ईशान को आईपीएल ऑक्शन 2022 में सबसे ज्यादा पैसे मिले हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में अपने साथ रखा है। ईशान के लिए आईपीएल के पिछले दो सीजन बेहद अच्छे गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News