IND vs SL : रोहित शर्मा दूसरे ही गेंद पर हुए Bold, हतप्रभ रह गई रितिका सजदेह, Video आई बाहर

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2023 - 11:55 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया ने भले ही वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को 302 रन से हराकर क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। लेकिन इसी दौरान दर्शकों को एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का वानखेड़े में खराब प्रदर्शन देखने को मिला। रोहित वानखड़े में अब 4 मैचों में 49 रन ही बना पाए हैं। वीरवार को वह श्रीलंका के खिलाफ मैच की दूसरी ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे पहले रोहित ने पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने इरादे जाहिर किए थे लेकिन अगली ही गेंद पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मधुशंका की डिलिवरी को वह समझ नहीं पाए और बोल्ड हो गए।

 

 

रोहित के आऊट होने के बाद पूरा स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। रोहित पहली बार बतौर कप्तान इस स्टेडियम में वनडे मुकाबला खेलने उतरे थे। रोहित 2011 विश्व कप में खेलने से चूक गए थे लेकिन भारत में हो रहे 2023 विश्व कप में वह बतौर टीम इंडिया के कप्तान बनकर वापस आए थे। ऐसे में दर्शकों को उम्मीद थी कि रोहित इसे यादगार बनाएंगे लेकिन उम्मीदों के ऊलट वह केवल 4 रन बनाकर ही आऊट हो गए। रोहित के आऊट होने पर स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रितिका भी हैरान हो गई। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो बहुत वायरल हुआ। 

 

 


मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के 92 तो विराट कोहली के 88 रनों की बदौलत जोरदार शुरूआत की थी। रोहित महज 4 रन बनाकर आऊट हो गए थे। लेकिन मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाकर 82 रन बनाए और स्कोर 300 पार करवा दिया। अंत में रविंद्र जडेजा ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर स्कोर 357 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका 55 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने 8 रन देकर एक, मोहम्मद सिराज ने 16 रन देकर तीन तो मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए। जडेजा को भी एक विकेट मिला। भारत ने 302 रन से बड़ी जीत हासिल की। 

 


विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन
जीत : ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया
जीत : अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया
जीत : पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया
जीत : बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया
जीत : न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया
जीत : इंगलैंड को 100 रन से हराया
जीत : श्रीलंका को 302 रन से हराया

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका 
 

Content Writer

Jasmeet