श्रीलंका के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, पहले बांग्लादेश के पास थी यह उपाधि

punjabkesari.in Wednesday, Jul 31, 2024 - 09:25 PM (IST)

खेल डैस्क : श्रृंखला के तीसरे 20 ओवर के मैच में भारत से हार के बाद चैरिथ असलांका की टीम ने टी20ई में सबसे अधिक हार दर्ज करने का एक अवांछित रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पल्लेकेल के मैछान पर जब श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला सुपर ओवर में गंवाया तो यह श्रीलंका टीम की सबसे छोटे प्रारूप में 105वीं हार थी। टी-20 में बांग्लादेश 104 हार के साथ दूसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे क्रमशः 101 और 99 हार के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।


श्रीलंकाई टीम एक भी मुकाबले में भारतीय टीम को टक्कर देने में विफल रही। भारतीय बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए तो गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट निकालकर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। भारत की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। जबकि वाशिंगटन सुंदर को तीसरे मुकाबले के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

भारतीय टीम की श्रीलंका के खिलाफ 22वीं जीत थी। दोनों टीम अब तक 32 मुकाबले खेल चुकी हैं। एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम पर हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 मैचों में 23 जीत हासिल की है। इसी तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 31 में से 21 मैच में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 32 मुकाबलों में से 20 जीते हैं। 


ऐसा रहा मुकाबला
टीम इंडिया पल्लेकेले के मैदान पर पहले खेलते हुए धीमी पिच पर डगमगा गई थी। जायसवाल 10, सैमसन 0, रिंकू 1 तो सूर्यकुमार 8 रन पर ही पवेलियन लौट गए। लेकिन रियान पराग और वाशिंगटन सुंदर ने स्कोर बनाकर स्कोर 137 तक पहुंचाया। जवाब में श्रीलंका की शुरूआत जोरदार रही। लेकिन 16वें ओवर के बाद उन्होंने लगातार विकेट गंवाए। लेकिन आखिरी ओवर में श्रीलंका मैच टाई करवाने में सफल रहा। इसके बाद सुपरओवर हुआ जिसमें श्रीलंका दो ही रन बना पाई। भारत ने पहली ही गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। और इसी के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत :
यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, खलील अहमद।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), चामिंडु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News