IND vs ZIM : अभिषेक शर्मा ने जड़ा टी20 में भारत के लिए तीसरा सबसे तेज शतक

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2024 - 06:37 PM (IST)

खेल डैस्क : टीम इंडिया  के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में धूम मचाने के बाद टी20 इंटरनेशनल में भी शाानदार शुरूआत की है। अभिषेक भले ही पहले टी20 में 0 पर आऊट हो गए थे लेकिन उन्होंने दूसरे टी20 में महज 46 गेंदों पर शतक जड़कर अपना लोहा मनवा लिया। अभिषेक इसी के साथ भारत की ओर से टी20 में सबसे तेज शतक लगाने की सूची में संयुक्त तौर पर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। अभिषेक ने 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वह शतक पूरा करने के बाद मस्कादजा का शिकार हे गए लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। 

 

IND vs ZIM, Abhishek Sharma, Cricket news, sports, Team india, अभिषेक शर्मा, क्रिकेट समाचार, खेल, टीम इंडिया

 


भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक
35 गेंद : रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका, 2017
45 गेंद : सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका, 2023
46 गेंद : अभिषेक शर्मा बनाम जिमबाब्वे, 2024
46 गेंद : केएल राहुल बनाम विंडीज, 2016
48 गेंद : सूर्यकुमार यादव बनाम इंग्लैंड, 2022
48 गेंद : यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल, 2023
52 गेंद : ऋतुराज गायकवड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
53 गेंद : केएल राहुल बनाम इंग्लैंड, 2018

 


पहले टी20 में बनाया था शर्मनाक रिकॉर्ड
हरारे में ही जिमबाब्वे के खिलाफ पहले टी20 से अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अपना डैब्यू किया था लेकिन वह 0 पर आऊट होकर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। वह भारत के लिए टी20 डैब्यू पर 0 पर आऊट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 2006 में महेंद्र सिंह धोनी, 2016 में केएल राहुल, 2021 में पृथ्वी शॉ भी डैब्यू मैच में 0 पर आऊट हो गए थे।

 


आईपीएल 2024 में चला था खूब बल्ला
अभिषेक के लिए आईपीएल में यह साल काफी अच्छा रहा था। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में ही 484 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 36 चौके और 43 छक्के निकले थे। वह सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी रहे। आईपीएल की इस परफार्मेंस के कारण ही उन्हें टी20 इंटरनेशनल में डैब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने किसी को निराश नहीं किया। 

IND vs ZIM, Abhishek Sharma, Cricket news, sports, Team india, अभिषेक शर्मा, क्रिकेट समाचार, खेल, टीम इंडिया

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत : शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार
जिम्बाब्वे : वेस्ली माधेवेरे, इनोसेंट कैया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रज़ा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, तेंदई चतारा
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News