राष्ट्रमंडल खेल : आज भारत जीत सकता है पांच गोल्ड मेडल, देखें 11वें दिन का शेड्यूल
punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 11:47 AM (IST)

बर्मिंघम : राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को मुक्केबाजी में भारत को निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू गंघास ने गोल्ड मेडल दिलाया। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड से चूक गई और उसे सिल्वर से संतोष करना पड़ा। आज भारत के पांच गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के एकल मुकाबलों के अलावा, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी की जोड़ी मजबूत दिखाई देती है। वहीं टेबल टेनिस में अचंता शरथ कमल स्वर्ण पदक के लिए खेलेंगे। इसी के साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है जो गोल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। सोमवार को 11वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है -
बैडमिंटन :
महिला एकल स्वर्ण पदक मैच: पीवी सिंधु - 1:20 बजे
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: लक्ष्य सेन - 2:10 बजे
पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच: सात्विक साईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी - दोपहर 3:00 बजे
हॉकी :
पुरुषों का स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - शाम 5:00 बजे
टेबल टेनिस :
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: जी साथियान - 3:35 बजे
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच: अचंता शरथ कमल - 4:25 बजे