ट्राई-सीरीज : इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच कल पहला मैच, सूर्यवंशी पर रहेगी नजर, जानें कब और कहां देखें

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 06:35 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मंगलवार 09 जून 2026 से इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच 7 मैचों की वनडे ट्राई सीरीज शुरू हो रही है। पहला मैच इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा और इस दौरान सभी की नजरें युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। सूर्यवंशी का क्रेज जबरदस्त है। स्क्वाड में उनका नाम घोषित होने के बाद ब्रॉडकास्टर्स ने अपनी रणनीति पर फिर से विचार किया। असल में इस सीरीज के लिए कोई ब्रॉडकास्टिंग चैनल तय नहीं था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI की घोषणा के बाद सोनी स्पोर्ट्स मैच को लाइव दिखाने के लिए तैयार हो गया। 

श्रीलंका में इंडिया ए ट्राई-सीरीज 2026 का पूरा शेड्यूल 

9 जून, मंगलवार श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए दांबुला 10:00 बजे
11 जून, गुरुवार अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए दांबुला 10:00 बजे
13 जून, शनिवार श्रीलंका A बनाम अफगानिस्तान ए दांबुला 10:00 बजे
15 जून, सोमवार श्रीलंका ए बनाम इंडिया ए दांबुला 10:00 बजे
17 जून, बुधवार अफगानिस्तान ए बनाम इंडिया ए दांबुला 10:00 बजे
19 जून, शुक्रवार श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान ए दांबुला 10:00 बजे
21 जून, रविवार फाइनल : TBD बनाम TBD दांबुला 10:00 बजे

कहां देखें मैच

प्रसारण : सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर 
लाइव स्ट्रीमिंग : SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर  

टीमें 

श्रीलंका ए : निरोशन डिकवेला (उप कप्तान और विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत, कुगदास मथुलन

इंडिया ए : तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

अफगानिस्तान ए : इमरान मीर (कप्तान), नूर रहमान (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, इजाज अहमदजई, बहीर शाह महबूब, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, खलील गुरबाज, जहीर खान पकतीन, फरीदून दाऊदजई, मोहम्मद इब्राहिम और अब्दुल्ला अहमदजई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev