भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में अब तक बन चुके हैं 17 रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 07:33 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जा रहा पहला टेस्ट रिकॉर्डों के लिए मशहूर हो रहा है। इस मैच के दौरान भारतीय सलामी बल्लेबाजों के अलावा दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों ने भी अपनी हाजिरी लगाई है। आइए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान कुल 17 रिकॉर्ड बन चुके हैं।

1. रोहित भारत के ऐसे चौथे ओपनर बन गए हैं जिन्होंने डैब्यू मैच में ही शतक जड़ा हो। इससे पहले पंत, पृथ्वी और धवन यह कारनामा कर चुके हैं।
2. रोहित डैब्यू मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले भी छठे भारतीय बन चुके हैं। रोहित के अलावा सुनील गावस्कर (तीन बार), द्रविड़ (दो बार) और विजय हजारे, कोहली और रहाणे ( एक एक बार) यह रिकॉर्ड बना चुके हैं।
3. रोहित शर्मा (1112) ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे किए।
4. रोहित शर्मा (13) छक्के किसी एक टेस्ट मैच में शर्मा जी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने।


5. भारतीय सरजमीं पर लगातार सात पारियों में 50+ का स्कोर बनाने वाले रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी बने। 
6. टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रोहित स्टंप आउट हुए यह भी अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
7. अश्विन (7/145) दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध दूसरा सबसे बढिय़ा प्रदर्शन रहा। पहला 7/66 नागपुर, 2015.
8. रविचंद्रन अश्विन ने भारत दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक बार पांच विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया। इससे  पहले डेल स्टेन (5) आगे थे। अश्विन ने यह रिकॉर्ड आठ टेस्ट में बनाया तो डेल स्टेन ने 14 टेस्ट मैचों में।
9. अश्विन के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 45 विकेट हो गए हैं। उन्होंने जहीर खान (40) को पीछे छोड़ा।


10 . अश्विन ने पांचवीं बार एक पारी में सात या उससे अधिक विकेट हासिल किए। उन्होंने हरभजन सिंह (7) का रिकॉर्ड बराबर किया।
11 . रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज 200वीं पारी खेली। वह भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले 8वें खिलाड़ी बने।
खिलाड़ी-पारियां
वीरेंद्र सहवाग - 388
सचिन तेंदुलकर - 342
सुनील गावस्कर - 286
शिखर धवन     - 243
सौरव गांगुली - 237
गौतम गंभीर - 228
के श्रीकांत - 217
रोहित शर्मा - 200*
12. सात साल बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारतीय सरजमी पर 400+ स्कोर बनाया। पिछला रिकॉर्ड 2012 में बना था। 
13. चेतेश्वर पुजारा (656) ने टेस्ट क्रिकेट में 650 चौके पूरे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका विरुद्ध सर्वश्रेष्ठ स्कोर (81) भी बनाया।


14. टेस्ट में पहली बार ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन (303) रोहित ने बनाए। पहले यह रिकॉर्ड तिलकरत्ने दिलशान (215* बनाम न्यूजीलैंड, 2009) के नाम था।
15. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रारूपों के किसी एक मैच में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने रोहित शर्मा. रोहित शर्मा (वनडे में 16), (टी-20 इंटरनेशनल में 10) और (टेस्ट में 13) छक्के जड़ चुके हैं।
16. विराट कोहली (752) विराट ने टेस्ट में अपने 750 चौके पूरे किए।


17. केशव महाराज ने टेस्ट में 318 रन दिए। सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने।

Jasmeet