टोक्यो में हमारे सितारे : घुड़सवारी में एकमात्र फौआद मिर्जा क्वालिफाई, जानें कौन हैं वो

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 07:28 PM (IST)

जालन्धर : टोक्यो ओलिम्पिक की घुड़सवारी प्रतिस्पर्धा में भारत से फौआद मिर्जा ने क्वालिफाई किया है। 29 साल के मिर्जा ऐसे तीसरे घुड़सवार हैं जोकि भारत की ओर से ओलिम्पिक खेलेंगे। घुड़सवारी भारत में तेजी से बढ़ते खेलों में से एक है। 

घुड़सवारी में हमारा एकमात्र प्लेयर

फौआद मिर्जा
जन्म 6 मार्च 1992
बेंगलुुरु, कर्नाटक

विजेता
एशियन गेम्स 2018 जर्काता में सिल्वर (सिंगल)
एशियन गेम्स 2018 जर्काता में सिल्वर (टीम)

घोड़ों का नाम : सिग्नूर मेडिकॉट और दजारा 4

इवैंट : ड्रैसेज, इवेंटिंग, जंपिंग

फौहाद मिर्जा ने कहा-


आदर्श रूप से मैं इस साल की शुरुआत में अपना एम.ई.आर. (न्यूनतम क्वालिफिकेशन) पूरा करना चाहता था, लेकिन ई.एच.वी. की वजह से यह आखिरी मिनट तक चला गया। अब यह हमारे पक्ष में आ गया है। हम अभी कुछ सप्ताह आराम करेंगे और फिर अपने प्रशिक्षण के साथ आगे बढ़ेंगे। टोक्यो जाने से पहले हम एक प्रतियोगिता में शामिल होना चाहेंगे। इसके लिए मुझे शेड्यूल पर एक नजर डालनी होगी। देखना होगा कि हम कब इसमें फिट हो सकते हैं।

सैंड्रा औफार्थ से ले रहे ट्रेनिंग
ओलिम्पिक के लिए मिर्जा जर्मन के घुड़सवार सैंड्रा ऑफार्थ से ट्रेनिंग ले रहे हैं। सैंड्रा ने लंदन ओलिम्पिक में स्लिवर तो टीम इवैंट में गोल्ड मैडल जीता था।

2019 में अर्जुन अवॉर्ड मिला


मिर्जा ने अक्तूबर 2019 में पॉलैंड में हुए इवैंट में गोल्ड जीता। इसी साल उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिला। जनवरी 2020 में ओशियाना ग्रुप के तहत साऊथ ईस्ट एशिया के कंपीटिशन में पहले स्थान पर रहकर उन्होंने टोक्यो ओलिम्पिक के लिए टिकट कटाया। वह 20 बाद ओलिम्पिक में भारत के लिए घुड़सवारी के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले प्लेयर हैं।

ओलिम्पिक में घुड़सवारी
50 देशों के घुड़सवार लेंगे टोक्यो ओलिम्पिक में हिस्सा
गोल्फर्स को वल्र्ड रैंकिंग के हिसाब से चुना गया
2 इवैंट में हिस्सा लेंगे 120 गोल्फर

भारत का ओलिम्पिक इतिहास

भारत में विभिन्न घुड़सवारी खेल जैसे शो-स्टंपिंग, इवेंटिंग, ड्रेसेज, इन्डुरैंस और टेंटपेगिंग सक्रिय हैं। इक्वेस्ट्रियन फैडरेशन ऑफ इंडिया के अधीन एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमों ने 2002 और 2006 के खेलों में कांस्य पदक जीता है। विंग कमांडर आई.जे.लांबा (1996) और इम्तियाज अनीस (2000) दो बार ओलिम्पिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
 

Content Writer

Jasmeet