टोक्यो में हमारे सितारे : जूडो में सुशीला देवी क्वालिफाई, जानें कौन हैं वो

punjabkesari.in Saturday, Jul 03, 2021 - 03:07 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय जुडोका सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। 48 किग्रा भारवर्ग की इस खिलाड़ी के नाम 989 अंक है, जिससे उन्होंने एशियाई सूची में 7वें स्थान पर रहते हुए कोटा सुनिश्चित किया। 26 साल की सुशाीला का यह पहला ओलिम्पिक होगा।

सुशीला देवी

India at Tokyo Olympic, Sushila Devi, Qualified in Judo, Tokyo olympics, टोक्यो ओलिम्पिक, Tokyo 2020, भारतीय जुडोका सुशीला देवी

48 किलोग्राम कैटेगरी
विजेता : राष्ट्रमंडल खेल 2014 में रजत

लॉकडाऊन में घर पर मैट लगाकर की प्रैक्टिस

India at Tokyo Olympic, Sushila Devi, Qualified in Judo, Tokyo olympics, टोक्यो ओलिम्पिक, Tokyo 2020, भारतीय जुडोका सुशीला देवी

2014 राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर जीतने वाली सुशीला ने बताया कि 2018 एशियाई खेलों में मेरी नजर गोल्ड पर थी लेकिन हैमस्ट्रिंग के कारण आगे नहीं बढ़ पाई। ट्रायल में ही हार झेलनी पड़ी। मैं परेशान थी। लेकिन जीवन सर की प्रेरक बातों के कारण मैं मानसिक तौर पर फिर से मजबूत हुई। लाकडाऊन के दौरान मुझे घर (इंफाल) लौटना पड़ा। मैंने घर पर ही जूडो मैट लगाया और स्थानीय जुडोका के साथ अभ्यास करना शुरू कर दिया। अब फ्रांस में ट्रेनिंग ले रही हूं जहां फिटनेस, तकनीक में सुधार पर फोक्स किया जा रहा है। 

भारत का जूडो इतिहास
इससे पहले अवतार सिंह इकलौते जूडो खिलाड़ी है जिन्होंने ओलिम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक के 90 किग्रा में भाग लिया था। लेकिन मैडल जीत नहीं पाए थे। 

टोक्यो में जूडो
15 इवैंट में 386 प्लेयर लेंगे हिस्सा
23 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, जापान (14) के सबसे ज्यादा

जसलीन के साथ था कड़ा मुकाबला

India at Tokyo Olympic, Sushila Devi, Qualified in Judo, Tokyo olympics, टोक्यो ओलिम्पिक, Tokyo 2020, भारतीय जुडोका सुशीला देवी

ओलिम्पिक क्वालिफाई करने के लिए भारत की ओर से सुशीला लिकमबम (48 किग्रा) और जसलीन (पुरुष) में मुकाबला था। क्योंकि प्रति डिवीजन प्रति एन.ओ.सी. (राष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति) केवल एक एथलीट क्वालीफाई कर सकता है। प्रत्येक एन.ओ.सी. महाद्वीपीय कोटा के माध्यम से केवल एक स्थान का हकदार है। ऐसे में यह कोटा सुशीला को मिला।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News