टोक्यो में हमारे सितारे : 3 गोल्फर्स हुए सिलेक्ट, अदिति अशोक पहली महिला

punjabkesari.in Friday, Jul 02, 2021 - 05:49 PM (IST)

जालन्धर : भारत की ओर से टोक्यो ओलिम्पिक में पहली बार तीन गोल्फर जाएंगेे। अनिर्बान लाहिड़ी, उदयन माने के साथ अदिति अशोक अपनी किस्मत आजमाएंगी। अदिति ऐसी पहली महिला गोल्फर है जो भारत से ओलिम्पिक खेलने जाएंगी। 

गोल्फ में हमारे प्लेयर

अनिर्बान लाहिड़ी
जन्म 29 जून 1987, पुणे

विजेता
एशियन गेम्स 2006 दोहा
टीम इवैंट में सिल्वर
---- 
उदयन माने
जन्म 24 फरवरी 1991
बेंगलुरु, कर्नाटक

विजेता
टाटा स्टील चैम्पियनशिप 2020
एन.सी.आर. ओपन 2021

----
अदिति अशोक
जन्म29 मार्च 1998
बेंगलुुरु, कर्नाटक

विजेता
लेडीज यूरोपीयन टूर 3
एल.ई.टी. रूकी ऑफ द ईयर 2016

मैं बहुत उत्सुक हूं
मुझे  लगता है कि रियो 2016 जैसे कल की बात हो। भारतीय टीम की ओर से टोक्यो 2020 में खेलना गर्व की बात है। मैं बहुत उत्सुक हूं कि मुझे अपने देश का इस गेम में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। -अदिति अशोक

भारत की उभरती गोल्फर है अदिति

बेंगलुरु में जन्मी और द फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल से ग्रैजुएट अदिति ने 5 साल की उम्र में गोल्फ खेलनी शुरू की थी। पिता अशोक गुडलामणि उनके कैडी हैं। अदिति पहली भारतीय गोल्फर हैं जोकि एशियाई युवा खेल (2013), युवा ओलिम्पिक खेल (2014), एशियाई खेल (2014) और ओलिम्पिक खेल (2016) में खेली।
-2017 में उन्होंने एल.पी.जी.ए. में एंट्री की। आठवें स्थान पर रहीं।
-2018 के 25 इवैंट्स के 17 में उन्होंने कट हासिल किया। 
-2019 के 22 इवैंट्स के 13 में कट हासिल किया। 

ओलिम्पिक में गोल्फ
35 देशों के गोल्फर लेंगे टोक्यो ओलिम्पिक में हिस्सा
2 इवैंट में कुल 120 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में 29 से पुरुष 4 अगस्त से महिलाओं के मुकाबले

भारत का ओलिम्पिक इतिहास : भारतीय गोल्फर ओलिम्पिक में अब तक दबदबा बनाने में कामयाब नहीं रहे हैं। 2016 ओलिम्पिक में शिव चौरसिया के साथ अनिर्बान लाहिड़ी ही क्वालिफाई हुए थे। लेकिन दोनों को जीत नसीब नहीं हुई। इस बार भारत से तीन गोल्फर हिस्सा लेने जा रहे हैं।

Content Writer

Jasmeet