टोक्यो में हमारे सितारे : रोविंग में अर्जुन जाट, अरविंद सिंह से उम्मीदें, यह है रिकॉर्ड

punjabkesari.in Sunday, Jul 18, 2021 - 04:13 PM (IST)

जालन्धर : भारतीय नौकाचालक अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने टोक्यो में रविवार को एशिया-ओसेनिया महाद्वीपीय क्वालीफाइंग रेगेटा की अंतिम रेस में दूसरे स्थान पर रहकर पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स स्पर्धा में ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई किया। रियो ओलिम्पिक 2016 खेलने वाले दत्तू भोकनाल इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाए। लेकिन अर्जुन और अरविंद से भारत उम्मीदें लगा सकता है। 

रोविंग


अर्जुन लाल जाट
जन्म 7 फरवरी 1997
अरविंद सिंह
17 जून, 1996

विजेता
साऊथ कोरिया में सिल्वर, हैदराबाद में 2 सिल्वर

बता दें- एक अन्य भारतीय जाकर खान पुरुष सिंगल्स स्कल्स फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर आकर वह ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर सकते थे। 

रोविंग का भारतीय इतिहास

1858 में पहली बार कोलकाता रोविंग क्लब में इसकी शुरूआत हुई। 2010 में पहली बार बजरंग लाल ठाकुर ने एशिया गेम्स में गोल्ड जीता। ओलिम्पिक में अभी तक कोई मैडल नहीं आया है। 2012 में लंदन ओलिम्पिक में तीन भारतीय रोवर्स ने क्वालीफाई किया था। 2016 रियो ओलिम्पिक में दत्तू भोकानाल ने क्वालीफाई किया था लेकिन वह 15वें स्थान पर रहे थे।

ओलिम्पिक में रोविंग

14 इवैंट में हिस्सा लेंगे 526 प्लेयर (263 पुरुष, 263 महिलाएं)

कोविड के कारण सिर्फ 2 प्लेयर ही जाएंगे

अर्जुन लाल और अरविंद सिंह टोक्यो में एकमात्र भारतीय रोवर्स होंगे। भारतीय रोवर्स के पास इटली में होने वाला क्वालीफायर भी था, लेकिन प्रबंधन ने कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए किसी को वहां नहीं भेजा। ऐसे में हमारे सिर्फ दो खिलाड़ी आगे जाएंगे। 
 

Content Writer

Jasmeet