इंटरकांटिनेंटल कप के पहले मैच में भारत की भिड़ंत चीनी ताइपे से

punjabkesari.in Tuesday, May 22, 2018 - 04:45 PM (IST)

मुंबई: भारत इंटरकांटिनेंटल कप फुटबाल टूर्नामेंट के पहले दिन एक जून को मुंबई फुटबाल एरेना में चीनी ताइपे से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही दो अन्य टीमें कीनिया और न्यूजीलैंड हैं जो दो जून को आपस में भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल यूएई में होने वाले एएफसी एशियाई कप की भारत की तैयारियों के मद्देनजर किया जा रहा है। 

इस टूर्नामेंट का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारतीय टीम के कोच कोच स्टीफन कोन्सटेनटाइन ने इंटाकांटिनेंटल कप को विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट करार दिया है। टूर्नामेंट की तैयारी के लिए राष्ट्रीय टीम का शिविर भी यहां चल रहा है। कीनिया इस टूर्नामेंट में सीएएफ क्षेत्र , न्यूजीलैंड ओसियाना क्षेत्र और चीनी ताइपे एएफसी का प्रतिनिधित्व कर रहा है। कीनिया और न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ी दुनिया भर में पेशेवर फुटबाल लीग में खेलते हैं और मुंबई के दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। 

चार टीमों एक दूसरे के खिलाफ एक बार भिड़ेंगी जिसके बाद शीर्ष दो टीमों के बीच 10 जून को फाइनल खेल जाएगा। भारतीय टीम दुनिया की 97 वें नंबर की टीम है और पिछले 12 आधिकारिक मैचों से अजेय चल रही है। 

टूर्नामेंट का कार्यक्रम इस प्रकार है :

     एक जून : भारत बनाम चीनी ताइपे 
     दो जून : कीनिया बनाम न्यूजीलैंड 
     चार जून : भारत बनाम कीनिया 
     पांच जून : चीनी ताइपे बनाम न्यूजीलैंड 
     सात जून : भारत बनाम न्यूजीलैंड 
     आठ जून : चीनी ताइपे बनाम कीनिया 
     10 जून : फाइनल 

Punjab Kesari