कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : आज इन खेलों में पदकों की उम्मीद, भारत का छठे दिन का शेड्यूल देखें

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 11:22 AM (IST)

ग्लास्गो : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अपनी अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाने की कोशिश करेगा, जब मंगलवार 28 जुलाई को उसके खिलाड़ी एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, पैरा-स्विमिंग और लॉन बॉल्स में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल मेडल जीतने का सिलसिला जारी रखने की कोशिश करेगा। आज एथलेटिक्स सहित वेटलिफ्टिंग और मुक्केबाजी में पदक जीतने के मौके होंगे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठे दिन मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम इस प्रकार है :

एथलेटिक्स : 

पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-3) : राजेश रमेश — शाम 4:46 बजे 
पुरुषों की 400 मीटर राउंड-1 (हीट-6): विशाल टीके — शाम 5:10 बजे 
महिला ऊंची कूद फाइनल : पूजा — रात 11:35 बजे 
पुरुषों की 10,000 मीटर फाइनल : गुलवीर सिंह — देर रात 12:55 बजे 

मुक्केबाजी : 

महिला 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल : प्रीति — रात 10:30 बजे 
महिला 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल : प्रिया — रात 11:00 बजे 
महिला 65 किग्रा क्वार्टर फाइनल : परवीन — रात 11:30 बजे 
पुरुष 55 किग्रा क्वार्टर फाइनल : जादुमणि सिंह मांडेंगबाम — देर रात 12:15 बजे 
पुरुष 90 किग्रा क्वार्टर फाइनल: कपिल पोखरिया — देर रात 1:30 बजे 

लॉन बॉल्स : 

पुरुष युगल सेक्शनल प्ले : नवनीत सिंह और दिनेश कुमार — रात 10:20 बजे 
महिला एकल सेक्शनल प्ले : नयनमोनी सैकिया — देर 1:10 बजे

तैराकी : 

पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स : साजन प्रकाश — दोपहर 3:26 बजे 
सेमीफाइनल : देर रात 12:50 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं) 
पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स : श्रीहरि नटराज — शाम 4:41 बजे 
सेमीफाइनल : देर रात 1:33 बजे (अगर क्वालीफाई करते हैं) 

पैरा तैराकी : 

पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 हीट : आर: वी.वी.बी.के. बुदिग्ना और इमाम अली — शाम 4:57 बजे 
पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 फाइनल : रवि वीरा वेंकट भवानी कार्तिक बुदिग्ना और इमाम अली — रात 11:37 बजे 

वेटलिफ्टिंग : 

महिला 63 किग्रा फाइनल : निरुपमा देवी सेरम — शाम 6:30 बजे 
महिला 69 किग्रा फाइनल : हरजिंदर कौर — रात 11:00 बजे 

तीन गुणा तीन व्हीलचेयर बास्केटबॉल : 

महिला प्ले-इन : मीनाक्षी, रीना, लक्ष्मी और रितु — रात 11:30 बजे  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News