केन्या को हराकर भारत ने कबड्डी में लगातार दूसरी जीत हासिल की

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 09:22 AM (IST)

दुबईः दुबई में खेले जा रहे कबड्डी मास्टर्स दूबई प्रतियोगिता में भारत ने आज बेहतर खेल की बदौलत केन्या को 48-19 से रौंद दिया। विश्व चैंपियन भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है और इसके साथ ही वह ग्रुप ए में शीर्ष पर बना हुआ है।     

अपना पहला मैच खेल रहे मोनू गोयात के दस अंक और कप्तान अजय ठाकुर के 13 अंकों की बदौलत भारत यह आसान जीत हासिल की। 

Punjab Kesari