वनडे में 33 बार रिकॉर्ड 350+ रन बना चुका भारत, फिर भी टॉप-10 में आखिरी स्थान, देखें लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 06:10 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के नाम पर वनडे फॉर्मेट में विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। टीम इंडिया ने वनडे में रिकॉर्ड 33 बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसी तरह टीम इंडिया ने 400+ का आंकड़ा द. अफ्रीका के साथ सर्वाधिक 6 बार हासिल किया है लेकिन इसके बावजूद वनडे फार्मेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड में भारतीय टीम टॉप-10 की लिस्ट में आखिरी पायदान पर है। भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 418 है जोकि इस लिस्ट में 10वें नंबर पर है। पहले 3 स्थानों पर इंगलैंड टीम बनी हुई है। देखें लिस्ट-

वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा रन
498/4 : इंगलैंड बनाम नीदरलैंड, 2022
481/6 : इंगलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
444/3 : इंगलैंड बनाम पाकिस्तान, 2016
443/9 : श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, 2006
439/2 : दक्षिण अफ्रीका बनाम विंडीज, 2015
438/9 : दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2006
438/4 : दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, 2015
434/4 : ऑस्ट्रेलिया बनाम साऊथ अफ्रीका, 2006
418/5 : दक्षिण अफ्रीका बनाम जिमबाब्वे, 2006
418/5 : भारत बनाम विंडीज, 2011

 

Team India, indian cricket team, cricket news in hindi, Sports news, Rohit sharma, virat kohli, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम, हिंदी में क्रिकेट समाचार, खेल समाचार, रोहित शर्मा, विराट कोहली

 

भारत के वनडे में टॉप-5 स्कोर
418/5 बनाम विंडीज, 2011
414/7 बनाम श्रीलंका, 2009
413/5 बनाम बरमुडा, 2007
409/8 बनाम बांग्लादेश, 2022
404/5 बनाम श्रीलंका, 2014
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका ने 6-6 बार 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इंगलैंड 5 बार 400+ रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि इंगलैंड, ऑस्ट्रेलिया, साऊथ अफ्रीका और भारत ही ऐसी टीमें हैं जो 350 से ज्यादा रन बनाने में सहज हैं।


 

पिछले 5 मैचों में भारतीय टीम 
409/8 बनाम बांग्लादेश, चैटोग्राम
373/7 बनाम श्रीलंका, गुवाहाटी
390/5 बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम
349/8 बनाम न्यूजीलैंड, हैदराबाद
385/9 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर

 

Team India, indian cricket team, cricket news in hindi, Sports news, Rohit sharma, virat kohli, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम, हिंदी में क्रिकेट समाचार, खेल समाचार, रोहित शर्मा, विराट कोहली

 

14 बार 350+ का टारगेट खेली है टीम इंडिया
भारतीय बल्लेबाज जहां विरोधी गेंदबाजों की खूब पिटाई करते हैं, वहीं टीम इंडिया के बॉलर्स भी खूब पिटते हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया 14 बार 350+ के टारगेट का पीछा करने उतरी है। भारत ने सर्वाधिक 359 रन का टारगेट हासिल किया है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था जिसमें रोहित ने 141 तो विराट ने 52 गेंदों में 100 रन बनाकर टीम इंडिया को 43.3 ओवर में जीत दिला दी थी। धवन भी 95 रन बनाने में सफल रहे थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News