बेल्जियम पर 50वीं जीत के साथ चौथे नंबर पर पहुंचा भारत

punjabkesari.in Sunday, Feb 09, 2020 - 03:23 PM (IST)

भुवनेश्वर: भारत ने विश्व चैंपियन और विश्व की नंबर एक टीम बेल्जियम को एफआईएच प्रो लीग हॉकी में शनिवार को 2-1 से हरा दिया और विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल कर लिया। भारत की बेल्जियम पर यह 50वीं जीत थी।

2003 में विश्व रैंकिंग शुरू किये जाने के बाद से भारत पहली बार विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा है। भारत ने पांचवें स्थान से एक स्थान का सुधार किया है। भारत की जीत से ओलम्पिक चैंपियन अर्जेंटीना अब पांचवें स्थान पर खिसक गया है। 

neel