भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन डच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 03:48 PM (IST)

अलमेरे: भारत के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने हमवतन बी एम राहुल भारद्वाज को हराकर डच ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट के पुरूष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

अलमोड़ा के 18 वर्षीय सेन ने पिछले महीने बेल्जियम ओपन जीता था। उन्होंने भारद्वाज को 37 मिनट में 21. 9, 21.16 से हराया। एशियाई जूनियर चैम्पियन, युवा ओलंपिक खेलों के रजत और विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य का सामना अब स्वीडन के फेलिक्स बुरेस्टेट से होगा। 
 

neel