एफआईएच प्रो लीग में भारत के घरेलू मैच होंगे दर्शकों के बिना

punjabkesari.in Friday, Feb 18, 2022 - 09:24 PM (IST)

भुवनेश्वर : भारतीय पुरूष और महिला टीमों के स्पेन के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के घरेलू मुकाबले 26 और 27 फरवरी को यहां दर्शकों के बिना खेले जाएंगे। हॉकी इंडिया ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। ये मैच कलिंगा स्टेडियम पर होंगे। हॉकी इंडिया ने कहा कि इन मैचों को टीवी पर ही देखा जा सकता क्योंकि हॉकी इंडिया और एफआईएच ने इनका आयोजन दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया है।

भारतीय टीम इसके बाद 19 और 20 मार्च को अर्जेंटीना से खेलेगी। इसके बाद दो और 3 अप्रैल को भारतीय महिला और पुरूष टीमें इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। महासंघ ने कहा कि मार्च के बाद होने वाले मैचों के लिए हालात की समीक्षा फरवरी के आखिर में की जाएगी। हॉकी इंडिया ने कहा कि इस इलाके में हॉकी इतनी लोकप्रिय है कि मैदान दर्शकों से भर जाएगा। आयोजकों का मानना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए इतने दर्शकों को संभालना आसान नहीं होगा।

Content Writer

Jasmeet