टोक्यो पैरालंपिक : प्राची यादव ने कैनोइंग स्प्रिंट सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

punjabkesari.in Thursday, Sep 02, 2021 - 09:33 AM (IST)

टोक्यो : भारत की प्राची यादव ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की महिला ‘वा' एकल 200 मीटर कैनोइंग स्प्रिंट स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भोपाल की 26 साल की प्राची ने यहां सी फॉरेस्ट वाटरवे में एक मिनट 11.098 सेकेंड का समय लिया। 

वह ग्रेट ब्रिटेन की एमा विग्स से 13.014 सेकेंड पीछे रही जिन्होंने 58.084 सेकेंड का समय लिया। सेमीफाइनल शुक्रवार को होंगे। कमर के नीचे लकवाग्रस्त प्राची राष्ट्रीय स्तर पर पैरा तैराकी में भी हिस्सा ले चुकी हैं लेकिन अपने कोच वीरेंद्र कुमार के कहने पर कैनोइंग से जुड़ी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News