राष्ट्रमंडल खेल : आज इन खेलों पर रहेगी नजर, देखें भारत का 4 अगस्त का शेड्यूल

punjabkesari.in Thursday, Aug 04, 2022 - 01:07 PM (IST)

बर्मिंघम : राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत ने 5 पदक अपने नाम किए जिससे कुल पदकों की संख्या 18 हो गई है। इसमें पांच गोल्ड, छह सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा 9 पदक वेटलिफ्टिंग में जीते हैं।  सातवें दिन गुरुवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है - 

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स:

महिला तार गोला फेंक: क्वालीफाइंग दौर - सरिता सिंह, एम बाला - दोपहर 2.30 बजे 
महिला 200 मीटर: राउंड एक- हीट दो - हिमा दास - दोपहर 3.30 बजे 
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल: मोहम्मद अनीस याहिया, मुरली श्रीशंकर - रात 12.12 बजे (शुक्रवार को)

बैडमिंटन:

पुरुष एकल राउंड ऑफ 32: किदांबी श्रीकांत बनाम डेनियल वनागलिया (युगांडा) - शाम 4 बजे 
महिला एकल राउंड ऑफ 32: आकर्षी कश्यप बनाम महूर शहजाद (पाक) - रात 10 बजे

मुक्केबाजी:

48 से 51 किग्रा फ्लाईवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - अमित पंघाल - शाम 4.45 बजे 
57 से 60 किग्रा लाइटवेट: क्वार्टरफाइनल 2 - जैस्मिन लेंबोरिया - शाम 6.15 बजे 
92 किग्रा सुपर हैवीवेट: क्वार्टरफाइनल 1 - सागर अहलावत - रात 8 बजे 
63.5 से 67 किग्रा वेल्टरवेट: क्वार्टरफाइनल 3 - रोहित टोकस - रात 12.30 बजे (गुरुवार) 

जिम्नास्टिक:

व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन सब डिवीजन 1 - बलवीन कौर - शाम 4.30 बजे से 

हॉकी:

पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स - शाम 6.30 बजे 

लॉन बॉल्स:

पुरुष एकल - मृदुल बोरगोहेन - शाम 4 बजे

स्क्वाश: 

महिला युगल राउंड आफ 32: सुनयना सारा कुरुविला और अनाहत सिंह - शाम 5.30 बजे 
पुरुष युगल राउंड आफ 32: वेलावन सेंथिलकुमार और अभय सिंह - शाम 6 बजे 
मिश्रित युगल राउंड आफ 16: दीपिका पल्लीकल कार्तिक और सौरव घोषाल - शाम 7 बजे 
मिश्रित युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और हरिंदर पाल सिंह संधू- रात 11 बजे 
महिला युगल राउंड आफ 16: जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लीकल कार्तिक: रात 12.20 बजे (शुक्रवार को) 

टेबल टेनिस:

मिश्रित युगल राउंड आफ 64: सानिल शेट्टी और रीथ टेनिसन - रात 8.30 बजे 
मिश्रित युगल राउंड आफ 32: जी साथियान और मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे 
मिश्रित युगल राउंड आफ 32: अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला - रात 8.30 बजे 
महिला एकल राउंड आफ 32: श्रीजा अकुला / मनिका बत्रा - रात 8.30 बजे 
पुरुष युगल राउंड आफ 32: हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी - रात 8.30 बजे 
पुरुष युगल राउंड आफ 32 - शरत कमल और जी साथियान - रात 8.30 बजे 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News