भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम तेल अवीव ग्रैंड स्लैम में

punjabkesari.in Thursday, Feb 11, 2021 - 04:24 PM (IST)

नई दिल्ली : भारत की छह सदस्यीय जूडो टीम इस्राइल में 18 से 20 फरवरी तक खेले जाने वाले तेल अवीव ग्रैंड स्लैम में भाग लेगी। तोक्यो ओलंपिक शुरू होने में अब छह महीने ही रह गए हैं। इससे भारतीय खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने के लिए अहम अंक जुटाने में मदद मिलेगी। भारतीय टीम में तीन पुरूष और दो महिला खिलाड़ी और एक कोच हैं। यही टीम पिछले साल अक्टूबर में बुडापेस्ट ग्रैंड स्लैम खेली थी। टूर्नामेंट में 73 देशों के 512 खिलाड़ी भाग लेंगे। 

भारतीय टीम : अवतार सिंह (100 किलो), विजय यादव (60 किलो), जसलीन सिंह सैनी (66 किलो) सुशीला देवी (48 किलो) और तूलिका मान (78 किलो) । मुख्य कोच : जीवन शर्मा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News