भारत के टेबल टेनिस खिलाड़ी जी साथियान ITTF विश्व कप से हुए बाहर

punjabkesari.in Saturday, Nov 30, 2019 - 02:34 PM (IST)

 

चेंगडू: जी साथियान दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी टिमो बोल से हारकर अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ पुरूष विश्व कप से बाहर हो गए।

दुनिया के 30वें नंबर के खिलाड़ी साथियान को जर्मन खिलाड़ी के हाथों प्री क्वार्टर फाइनल में 11.7, 8.11, 5.11, 9.11, 8.11 से पराजय झेलनी पड़ी। इससे पहले साथियान ने फ्रांस के सिमोन गाउजी, दुनिया के 24वें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के ग्रोथ जोनाथन को हराया था। 
 

neel